हिंदी हमारी मातृभाषा है और हम इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, कभी-कभी हम लिखते वक्त कुछ शब्दों को गलत तरीके से लिख देते हैं, चाहे वो हमारी आदत हो या फिर सही जानकारी की कमी। इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में गलत लिखे गए शब्दों का चलन और भी बढ़ गया है। इनमें से कुछ शब्दों को तो हम बार-बार गलत लिखते हैं, जिनकी सही वर्तनी हम भूल जाते हैं। हिंदी में कई ऐसे शब्द हैं, जिन्हें लोग अक्सर गलत लिखते हैं। इसमें से कई शब्द सही लगते हैं, जो देखने में सही लगते हैं। लेकिन वास्तव में गलत होते हैं। इसमें छोटे से लेकर बड़े शब्द तक शामिल हैं।
इस लेख में आज हम आपको उन्हीं शब्दों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे हम लिखते वक्त या तो कई बार सोचते हैं या फिर गलत ही लिख देते हैं। क्या आप भी इस लिस्ट में शामिल शब्दों को गलत लिखते हैं। चलिए यहां करिए चेक
कई लोग आहार को अहार लिखते हैं, लेकिन हिंदी की सही वर्तनी के अनुसार आहार ही सही है। आहार का अर्थ होता है खाना या भोजन। यह शब्द विशेष रूप से उस भोजन को संदर्भित करता है।
इसे भी पढ़ें- Hindi Diwas 2024:जानें कब और कैसे आया 'हिंदी' शब्द?
अक्सर लोग अंजलि या अंजली में बहुत कंफ्यूज होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अंजलि का अर्थ होता है एक प्रकार की पूजा, जिसे हाथों में फूल या जल लेकर किसी देवी-देवता के सामने प्रस्तुत किया जाता है। हालांकि, कुछ लोग इसे अंजली लिखते हैं, जो कि गलत है। लेकिन सही रूप अंजलि है।
हिंदी के कई ऐसा शब्द हैं, जिसे लिखने और समझने में कई बार परेशानी होती है। बता दें कि नमस्कार शब्द का प्रयोग आमतौर पर भारतीय संस्कृति में अभिवादन के लिए प्रयुक्त होता है। इसका अर्थ होता है आपको सम्मानित किया जाता है या आपको नमन किया जाता है।
अगर आप कृपया लिखने के लिए बीच में प को आधा लिखते हैं, तो यह गलत है। कृपया का अर्थ होता है कृपया होता है, जिसे किसी से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कृप्या गलत वर्तनी है। सही रूप कृपया ही है।
श्रद्धांजलि एक ऐसा शब्द हैं, जिसे लिखने में बहुत कन्फ्यूजन होती है। इसमें बिंदी लगाने से लेकर ई की मात्रा में भी बहुत दिक्कत होती है। क्या आपके साथ भी ऐसी दिक्कत आती है, तो बता दें कि सही वर्तनी श्रद्धांजलि है। यह आमतौर पर किसी व्यक्ति को श्रद्धा अर्पित करने के लिए उपयोग किया जाता है, खासकर जब किसी का निधन हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- Hindi Diwas Wishes & Quotes 2025: विश्व हिंदी दिवस पर इन खूबसूरत मैसेज के जरिए भेजें अपनों को शुभकामनाएं संदेश
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।