
हम सब अपने घर के मुख्य द्वार पर डोरमैट बिछाते हैं। ऐसा देखा जाए तो ये सिर्फ इसलिए ताकि घर के मेनडोर आकर्षक दिखे, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे ऊर्जा के प्रवाह से जोड़कर देखा जाता है। यही कारण है कि वास्तु शास्त्र में किस रंग का डोरमैट, किस आकार का डोरमैट और किस धातु का डोरमैट घर के मुख्य द्वार पर बिछाना चाहिए, इसके बारे में बताया गया है। इसी कड़ी में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि अक्सर लोग घर के मेनडोर पर वेलकम वाला डोरमैट बिछाते हैं। पर क्या अपने कभी सोचा है कि आप जाने-अनजाने कहीं नकारात्मक ऊर्जा का अपने घर में स्वागत तो नहीं कर रहे हैं और हो सकता है शायद इसी वजह से आपके घर में हर समय तनाव एवं कलह-क्लेश का माहौल रहता हो। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, डोरमैट पर 'वेलकम' शब्द लिखा होना नकारात्मकता को आकर्षित नहीं करता है बल्कि इसे शुभ और स्वागतयोग्य माना जाता है। इसके पीछे का कारण यह है कि जब आप किसी को 'वेलकम' या 'स्वागत' कहते हैं तो आप प्रेम और सम्मान के साथ उन्हें अपने घर में प्रवेश करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

'वेलकम' शब्द एक तरह की घोषणा है कि घर के लोग मेहमानों और आने वाले सौभाग्य का खुले दिल से स्वागत कर रहे हैं। यह एक सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को दर्शाता है। प्रवेश द्वार पर स्वागत का संदेश देने से घर में प्रेम और सद्भावना का माहौल बना रहता है और रिश्तों में मधुरता आती है। घर से तनाव दूर रहता है।
यह भी पढ़ें: घर में है दो पल्ले का दरवाजा तो रोजाना जलाएं ये सफेद चीज, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फायदा
वास्तु के अनुसार, जो शब्द हम देखते और बोलते हैं वे हमारे आस-पास की ऊर्जा को प्रभावित करते हैं। इसलिए, सकारात्मक शब्द घर में अच्छी वाइब्स बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, नहीं तो ये शुभ शब्द आपके लिए बड़ी मुश्किल और नकारात्मक प्रभाव खड़े कर सकता है।

अगर आपके डोरमैट पर वेलकम लिखा हुआ है तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि घर के मुख्य द्वार पर खड़े होकर हमेशा अच्छी, सकारात्मक और शुभ बातें ही कहें या सोचें। अगर आप नकारात्मक बोलते हैं या सोचते हैं घर के मुख्य द्वार पर खड़े होकर तो उससे बुरी ऊर्जा आपके घर की ओर खिंची चली आ सकती है।
यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र: बुरी नजर से बचाएगा पीतल का स्वास्तिक, मेन डोर पर ऐसे लगाएं
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।