Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:58 PM IST

Gods and Goddess In Hinduism: हिन्दू धर्म में क्या वाकई है 33 करोड़ देवी-देवताओं का स्थान?

हिन्दू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवताओं के होने की बात कही जाती है। ऐसे में आइये जानते हैं इस बात से जुड़े तथ्य के बारे में।  
Updated:- 2022-12-06, 17:05 IST
gods in hinduism

Gods and Goddess In Hinduism: हिन्दू धर्म में कई देवी-देवताओं का स्थान है। किसी घर में भगवान शिव पूजे जाते हैं तो किसी में श्री कृष्ण तो किसी अन्य में श्री गणेश, हनुमान जी, मां दुर्गा आदि देवी-देवता। जहां बात हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं की गिनती की आती है तो उस विषय में भी अनेक मत सुनने को मिलते हैं।

ज्यादातर लोगों का मानना है कि हिन्दू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता हैं तो वहीं, कई लोगों का यह भी मानना है कि 33 करोड़ नहीं बल्कि हिन्दू धर्म में 33 प्रकार के देवी देवताओं का स्थान है। ऐसे में हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से जब हमने इस बारे में विस्तार से पूछा तो उन्होंने हमें इसके पीछे की गणना समझाई जिसे आज हम आपके साथ भी साझा करें जा रहे हैं।

  • हिन्दू धर्म में जितने भी ग्रंथ, पुराण, वेद आदि का उल्लेख मिलता है उन्हें संस्कृत भाषा में रचा गया है। उसी संस्कृत भाषा में लिखित ग्रंथों का हिंदी अनुवाद हुआ है जिसे आज के समय में हम सब पढ़ते हैं।

 crore devi devta

  • संस्कृत भाषा की एक विशेषता है जिसके अनुसार संस्कृत में कई ऐसे शब्द हैं जिनके अनेक अर्थ हैं और हिंदी अनुवाद करते समय ऐसा देखा गया है कि पंक्ति में उल्लेखित शब्द का अर्थ बताते चुनते समय अक्सर गलतियां हुई हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था 33 करोड़ देवी-देवताओं वाली वर्णित पंक्ति में।

इसे जरूर पढ़ें:Earthen Pot Remedy: मिट्टी के घड़े के ये उपाय बढ़ा सकते हैं परिवार में बेशुमार प्यार

  • दरअसल, हिंद धर्म के ग्रंथों में 'कोटि' देवभाषा संस्कृत का शब्द है जिसका मूल अर्थ है प्रकार। धर्म ग्रंथों में जहां भी ये लिखा है इस धर्म में 33 कोटि देवी-देवता हैं उसका अर्थ यह है कि हिन्दू धर्म में 33 प्रकार के देवी-देवता स्थापित हैं। यहां 33 कोटि का मूल अर्थ 33 प्रकार है न कि 33 करोड़।

devi devta in hindu dharma

  • ये 33 प्रकार के देवी-देवता हिन्दू धर्म (हिन्दू धर्म से जुड़े रहस्य) में सर्वोच्च माने गये हैं। इनका विभाजन कुछ इस प्रकार हैं: 12 आदित्य, 11 रुद्र, आठ वसु, इंद्र और प्रजापति। कुछ जगहों पर इंद्र और प्रजापति की अपेक्षा 2 आश्विन कुमारों के नाम जोड़े जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: जल्दी शादी के लिए आजमाएं कुमकुम के चमत्कारी उपाय

  • इन 12 आदित्यों के नाम हैं- अंशुमान, अर्यमन, इंद्र, त्वष्टा, धातु, पर्जन्य, पूषा, भग, मित्र, वरुण, वैवस्वत, विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र)। वहीं, 11 रुद्र के नाम हैं- मनु, मन्यु, शिव, महत, ऋतुध्वज, महिनस, उम्र तेरस, काल, वामदेव, भव, धृत-ध्वज। इसके अलावा, 8 वसुओं के नाम हैं- आप, ध्रुव, सोम, धर, अनिल, अनल, प्रत्यूष, प्रभाष।

तो ये है हिन्दू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवताओं के होने का असल सत्य। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।