Hindi Diwas 2024:जानें कब और कैसे आया 'हिंदी' शब्द?

हिंदी भाषा हमारी राजभाषा हैं, जिसके पीछे 52 अक्षरों की पूरी वर्णमाला का अहम योगदान है। देश में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया है। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर हिंदी शब्द कब और कहां से आया।
Updated:- 2024-09-12, 18:16 IST
image

भारत देश की पहचान संस्कृति, सभ्यता और परम्परा के साथ हिंदी भाषा से भी है। अगर आप भारतवासी हैं, तो आप हिंदी भाषा न जानते हों ऐसा हो ही नहीं सकता। यह भाषा न सिर्फ देश बल्कि दुनिया भर में मशहूर है। लेकिन धीरे-धीरे लोग अपनी मातृभाषा की महत्व से अनभिज्ञ होते जा रहे हैं। व्यक्ति हिंदी भाषा की अपेक्षा अंग्रेजी बोलना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि हिंदी हमारी राजभाषा है और इसे उत्तर भारत के कई राज्यों सहित पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में भी प्रमुख रूप से बोली जाती है। हर साल देश में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है आखिर हिंदी शब्द कहां से आया। इस विषय को लेकर हमने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी प्रोफेसर अनिल कुमार से बात की। चलिए जानते हैं हिंदी शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई। 

कैसे हुई हिंदी शब्द की उत्पत्ति?

इसे भी पढ़ें-Hindi Diwas Kab Hai 2023: बिहार है हिंदी को अपनाने वाला पहला राज्य, मातृभाषा के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप

हिंदी शब्द का जन्म ईरान के लोगों की देन है। 500 ई.पूर्व ईरान के सम्राट दारा के अभिलेखों में हिंदु शब्द सबसे पहले आया है। बता दें 'हिंदु' शब्द 'सिंधु' का फारसी रूप है। फारसी भाषा में 'स' का उच्चारण 'ह' होता है। कुछ समय के बाद आगे चलकर हिंदु का 'उ' लुप्त हो गया, जिसके बाद बाकी रह गया 'हिंद' शब्द। शुरुआत के समय में ईरानी लोग सिंधु नदी के तट वाले हिस्से को हिंद कहते थे। लेकिन धीरे-धीरे पूरे भारत के लिए हिंद का इस्तेमाल होने लगा। आगे चलकर 'हिंद' में 'ईक' प्रत्यय लगने से 'हिंदीक' शब्द बना। इसके बाद में 'हिंदीक' में से 'क' गायब हो गया है और हिंदी बना।

Hindi diwas expert quote

क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस?

Hindi Diwas History

भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में हिंदी के महत्व का सम्मान करने और देश भर में इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दिवस 2024 इस परंपरा को आगे बढ़ाता है, न केवल भाषा का बल्कि इसकी गहरी सांस्कृतिक विरासत का भी जश्न मनाता है।

हिंदी दिवस का महत्व और थीम

hindi diwas know hindi history

भारत की पहचान में हिंदी का विशेष स्थान है। देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा के रूप में, हिंदी भाषाई और सांस्कृतिक बाधाओं को पार करते हुए विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के लाखों लोगों को जोड़ती है। यद्यपि भारत एक बहुभाषी राष्ट्र है, जिसके राज्यों में सैकड़ों भाषाएं बोली जाती हैं, फिर भी हिंदी एक एकीकृत भाषा के रूप में कार्य करती है। साथ ही आधिकारिक संचार में सहायता करती है तथा एकता की भावना को बढ़ावा देती है।

हिंदी दिवस का उद्देश्य केवल भाषा का सम्मान करना ही नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी, सरकारी कामकाज और शिक्षा में इसके प्रयोग को प्रोत्साहित करना भी है।  हिंदी दिवस-2024 का थीम 'हिंदी पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक' है।

इसे भी पढ़ें-World Hindi Day 2023: ये मीम्स बताते हैं कि हिंदुस्तान में क्या है हिंदी का हाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit- Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।