पानी में कपूर डालकर पोछा लगाने से क्या होता है?

कपूर के पानी से पोछा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक रहता है। आइए जानें इसके महत्व के बारे में और पोछे के पानी में कूपर मिलाने के फायदों के बारे में। 

Mopping with camphor water for Prosperity

(mopping with camphor water for prosperity) पूजा में कपूर का विशेष रूप से आरती के लिए उपयोग किया जाता है। वहीं शास्त्रों में इस बात का विशेष रूप से जिक्र किया गया है कि कपूर की आरती करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है। अब ऐसे में कपूर से पोछा लगाना भी उत्तम माना जाता है। इससे व्यक्ति को कई तरह के लाभ भी देखने को मिल सकते हैं। अब ऐसे में शास्त्रों में कपूर से पोछा लगाने का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कपूर के पानी से पोछा लगाने के फायदे

lRKWxFsL. AC UF, QL

ज्योतिष की दृष्टि से देखा जाए, तो कपूर के पानी से पोछा लगाने से घर के नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है और परिवार में चल रहे कलह-क्लेश भी दूर हो सकते हैं। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।

कपूर का शुक्र ग्रह से संबंध

ज्योतिषाचार्य के अनुसार कपूर का संबंध शुक्र (शुक्र दोष उपाय) ग्रह से है। इसलिए शुक्रवार के दिन कपूर को पानी में डालकर उसका पोछा लगाना चाहिए। इससे शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत हो सकती है और भौतिक सुखों की भी प्राप्ति हो सकती है।

कपूर से दूर हो सकती हैं बीमारियां

कपूर स्वास्थ्य के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है। इसलिए हफ्ते में एक दिन शुक्रवार (शुक्रवार मंत्र) को कपूर के पानी से पोछा लगाने से व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - क्या नमक के पानी से पोछा लगाने से दूर होती है नकारात्मकता? जानें क्या कहता है शास्त्र

कपूर से दूर होगा वास्तु दोष

mopping with salt water benfits

कई बार ऐसी होता है कि व्यक्ति कोई भी चीज किसी भी स्थान पर रख देता है। जिससे उसे वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है। इसलिए कपूर के पानी से पोछा लगाने से वास्तु दोष से भी छुटकारा मिल सकता है और व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Vastu Tips Of Cleaning: घर में पोछे से की गई सफाई कर न दे आपकी तिजोरी साफ

कपूर से बनी रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इसलिए शुक्रवार के दिन कपूर के पानी से पोछा लगाने से धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है और व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती है।

शुक्रवार के दिन कपूर के पानी से पोछा लगाएं। इससे माता लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP