Hindi Idiom: भाड़ में जा से लेकर मिट्टी डालना तक, क्या आप जानते हैं गुस्से में बोले जाने वाले इन मुहावरों का अर्थ?

गुस्से में हमारे मुंह से ना जाने क्या-क्या निकलता है, लेकिन कई बार हम ये भी नहीं जानते कि हमारे कहे गए शब्द का मतलब क्या है? अगर आपकी भी आदत है गुस्से में मुहावरे बोलने की, तो पहले उनका मतलब जान लीजिए। 

Meaning of Bhaad Me jao

Hindi Idioms For Anger| भारत में मुहावरे बहुत ही प्रसिद्ध हैं। बात करने की टोन और लहजा जो भी हो, लेकिन बात करते-करते गाहे-बगाहे कोई ना कोई मुहावरा आ ही जाता है। अब ऐसे में अगर आप गुस्सा दिखाती हैं, तब तो शब्दावलि बिल्कुल ही बदल जाती है। एक के बाद एक अनोखे शब्द मुंह से निकलते हैं। कई बार हम गुस्से में कुछ ऐसा बोलने लग जाते हैं जो हम बोलना नहीं चाहते। बोले गए शब्दों का मतलब जानना भी जरूरी है।

अब उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आपने किसी को गुस्से में 'भाड़ में जाओ' बोल दिया। क्या आप इस शब्दांश का असली मतलब जानते हैं? अगर आप गूगल ट्रांसलेट करेंगे, तो सामने आएगा कि 'भाड़ में जाओ' को असल में 'Go To hell' की तरह इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन 'भाड़' शब्द का असली मतलब यह नहीं है। तो चलिए आज बात करते हैं हिंदी मुहावरों की और जानते हैं कि उनके असली मतलब क्या हैं।

भाड़ में जाओ (Bhaad Me Jao)

इस शब्दांश को ना जाने कितनी बार इस्तेमाल किया जाता है और गुस्से में बोले गए कुछ सबसे कॉमन मुहावरों में से एक यही है। पर भाड़ में जाओ का असली मतलब हिंदी भाषा के हिसाब से है- भट्टी में जलकर मर जाओ। 'भाड़ झोंकना' भी शायद आपने सुना हो, इसका मतलब है भट्टी में आग को बढ़ाने के लिए फूंक मारना।

Bhatti meaning

भाड़ शब्द असल में भाड़भूजा शब्द से लिया गया है जिसमें चना, मूंगफली, दाल या किसी और चीज को भूना जाता है। यह मिट्टी की भट्टी को दर्शाता है। ऐसे ही 'अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता, भाड़ में गया तुम्हारा काम' जैसे कई वाक्य और मुहावरे भट्टी को लेकर ही बनाए गए हैं।

इसे जरूर पढ़ें-शादी की पहली रात को सुहागरात ही क्यों कहा जाता है?

इसका असली मतलब जानने के बाद शायद आपको इसे यूं ही इस्तेमाल करना सही ना लगे।

अक्ल पर पत्थर पड़ना (Idioms meaning in Hindi)

यहां सही मायने में दिमाग पर चोट की बात नहीं हो रही है, बल्कि इस मुहावरे का मतलब है कि दिमाग की जगह सिर्फ पत्थर ही हैं जो कोई काम नहीं कर सकते। ऐसा ही हाल 'अक्ल के दुश्मन' जैसे मुहावरे का भी है। हम इसे कई बार ऐसे ही इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन इसका अर्थ यह भी निकल सकता है कि सामने वाले को कुछ समझ ही नहीं आता। इस जैसे कई मुहावरे हो सकते हैं जैसे- अक्ल का अंधा, अक्ल घास चरने गई है, अक्ल बड़ी या भैंस आदि।

hindi idioms for anger

बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला (Popular Hindi Idioms)

ट्रक के पीछे लिखी सबसे कॉमन शायरी शायद यही होगी। क्या आपने कभी सोचा है कि बुरी नजर वाले का मुंह हमेशा काला ही क्यों होता है? इस मुहावरे से एक कथा जोड़कर देखी जाती है। जहां ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पर इंद्र देव ने बुरी नजर डाली थी और चंद्रमा की मदद से उन्होंने अपने इरादों को पूरा किया। इंद्र देव और चांद दोनों को ही ऋषि गौतम ने श्राप दिया। चंद्रमा को यह श्राप दिया गया कि उस पर राहु की दृष्टि पड़े और कालापन छा जाए।

फिल्हाल जब भी इस मुहावरे का इस्तेमाल होता है तब बुरी नजर का अर्थ जलन से समझा जाता है, लेकिन मुहावरे का असली अर्थ बुराई या बुरे कर्मों से है।

hindi idioms for anger problems

इसे जरूर पढ़ें-आखिर Daddy Issues का क्या है मतलब? महिलाओं के लिए क्यों इस्तेमाल किया जाता है यह शब्द

अपनी खिचड़ी अलग पकाना (Hindi Idioms and Their Meaning)

गुस्सा ही नहीं आमतौर पर चुगली करते वक्त भी शायद इस मुहावरे का इस्तेमाल होता है। उनकी खिचड़ी तो अलग ही पक रही है, जैसे वाक्य ना जाने कितनी बार बोले जाते हैं। यहां अपनी खिचड़ी अलग पकाने से मतलब है स्वार्थी होना। हां, इसे किसी तरह की प्लानिंग या प्लॉटिंग से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन अगर किसी वाक्य में इसका अर्थ समझा जाए, तो स्वार्थी शब्द ही समझ आएगा। इसका सीधा सा अर्थ है कि कोई इतना स्वार्थी है कि किसी और के बारे में सोच ही नहीं रहा।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP