Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:51 AM IST

Hindi Diwas Special: भारत के अलावा और कितने देशों में बोली जाती है हिंदी?

Hindi Diwas के अवसर पर जानिए भारत के अलावा और कितने देशों में हिंदी बोली जाती है।   
Updated:- 2022-09-14, 11:16 IST
image

भारत की आन, बान और शान हिंदी की अपनी अलग ही खासियत है। शब्दों और मात्राओं के जोड़ से बनी यह भाषा देश को जोड़कर रखने में अपनी एक अलग भूमिका निभाती है। 

बता दें कि हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक दिलचस्प सवाल। क्या आप बता सकते हैं कि भारत के अलावा कुल कितने देशों में हिंदी बोली जाती है? इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं। 

कितने देशों में बोली जाती है हिंदी 

भारत के लोग आज विश्व के कोने-कोने में जाकर बसे हुए हैं और ठीक इसी तरह सात समुंदर पार हिंदी भाषा भी बोली जाती है। भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव,  सिंगापुर, थाईलैंड, चीन, जापान, ब्रिटेन, जर्मनी, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस, यमन, युगांडा, कनाडा और फिजी जैसे देश के लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः बैंक को हिंदी में क्या कहा जाता है? क्या ऐसे ही सवालों के जवाब दें पाएंगे आप

इस देश की राजभाषा है हिंदी

hindi diwas celebration

दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में बना एक देश हैं जिसका नाम है फिजी। यह भारत के अलावा एक ऐसा देश है जहां कि राजभाषाओं में हिंदी का नाम भी शामिल है। इस देश की आबादी में हिंदी भाषी लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। 

इसे भी पढ़ेंः नोएडा से लेकर ओखला तक, जानें इन नामों के फुल फॉर्म

आपने हिंदी का पूरे विश्व में वर्चस्व के बारे में तो जान लिया। अब यह जानिए की हर साल 14 सितंबर के दिन ही हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस

हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है ये बात तो बहुत लोग जानते हैं लेकिन इसके पीछे की वजह नहीं। दरअसल 1949 में भारत की संविधान सभा ने हिंदी को देश की राजभाषा के रूप में मान्यता दी थी। भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए 1953 से हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। इस दिन को डॉ. राजेंद्र सिंह की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए अथक प्रयास किए थे।

हिंदुस्तान की हिंदी के बारे में जानकर आपको कैसा लगा? यह इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। जाते-जाते आप सभी को हिंदी दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Jagran

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।