घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं तो बाजार से डेकोरेशन के सामान भी लेकर आती हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं, कि आपके घर का पोर्च सबसे सुन्दर और अट्रैक्टिव लगे, तो आपके लिए ये खबर खास हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे डेकोरेटिव आइडिया देंगे, जिन्हें फॉलो कर आप अपने घर के पोर्च को खूबसूरत बना सकती हैं।
झूले वाली कुर्सी से दें पोर्च को न्यू लुक
अगर आप अपने घर के पोर्च को डेकोरेट करने का सोच रही हैं और कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं, तो अब आप इस तस्वीर से आइडिया लेकर अपने घर के पोर्च को डिजाइन कर सकती हैं। इसके लिए आपको पर्गोला डेकोरेशन करा सकती हैं। इस तरह का डेकोरेशन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसके लिए आप हरे भरे पौधे, झूले वाली कुर्सी, कुछ डिजाइनर पत्थर और बैठने के लिए दिवार से जुड़ा लकड़ी का सोफा और कुछ कुशन। आपके पोर्च को खास बना सकते हैं।
पोर्च को ऐसे दें नया लुक
अगर आपका पोर्च खाली-खाली लगता है और आप उसे डेकोरेट करने का सोच रही हैं, तो आप बिना किसी परेशानी के अपने घर के पोर्च को सजा सकती हैं।इसके लिए आपको पोर्च में पत्थर वाली टाइल्स और बढ़िया सा फर्नीचर लगेगा। आप तस्वीर में देख कर आइडिया ले सकती हैं।इसके अलावा आप ग्रीन प्लांट्स को भी शामिल कर सकती हैं। यह भी आपके पोर्च को गॉर्जियस लुक देने में मदद करेंगे।
पोर्च को अट्रैक्टिव बनाने का तरीका
यही नहीं अगर आप कुछ और ट्राई करने का सोच रही हैं और अपने घर के पोर्च को खास बनाना चाहती हैं, तो अब आप कुछ चीजों का इस्तेमाल कर अपने घर के पोर्च को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आप इस तस्वीर से आइडिया लेकर भी अपने पोर्च को खास बना सकती हैं। इसके लिए आपको सेंट्रल कॉफ़ी टेबल और सिटींग चेयर बनवानी होगी, जिसे आप बिच म रख सकती हैं।इसके अलावा आपको लटकता लालटेन, दीवार की सजावट के लिए फ्रेम, लकड़ी का स्टूल, बेंच, बड़े पत्तेदार पौधे शामिल करने होंगे।
पोर्च और बालकनी को सचाने का तरीका
अगर आप किसी मल्टी में रहती हैं और अपने मल्टी में पोर्च या बालकनी को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप चाहें तो कुछ चीजों का इस्तेमाल कर अपने पोर्च और बालकनी को खूबसूरत बना सकती हैं। आप इस तस्वीर से भी आइडिया ले सकती हैं। इसके लिए आपको एल-आकार का सिटींग के लिए फर्नीचर बनाना होगा, इसके अलावा आप वॉल डेकोरेशन के लिए कुछ पौधे शामिल कर सकती हैं। बुनी हुई टोकरी, कॉफी टेबल, लकड़ी का फर्श, एक प्लांटर बॉक्स भी पोर्च को खूबसूरत बनाने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें:T Strap Footwear For Women: ऑफिस में एथनिक ड्रेस के साथ शामिल करें ये टी स्ट्रेप वाले फुटवियर, देखें डिजाइन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - printerest
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों