herzindagi
image

छोटी बालकनी में ऐसे करें वर्टिकल गार्डेनिंग, घर की खूबसूरती में भी लग जाएंगे चार चांद

अगर आपके घर में भी बालकनी छोटी है और आप उसे छोटी बालकनी को सजाना चाहती हैं, तो वर्टिकल गार्डनिंग एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वर्टिकल गार्डनिंग करने के लिए सबसे जरूरी है सही पौधों का चुनाव करना। 
Editorial
Updated:- 2025-09-24, 18:57 IST

अधिकतर महिलाएं ऐसी होती है, जिन्हें घर को सजाना अच्छा लगता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं और अपनी बालकनी को सजाने के लिए पौधे भी लगाती है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको वर्टिकल गार्डनिंग की टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप अपनी छोटी बालकनी को एक नया और खूबसूरत लुक दे सकती हैं।

वर्टिकल गार्डनिंग के टिप्स

अगर आपके घर में भी बालकनी छोटी है और आप उसे छोटी बालकनी को सजाना चाहती हैं, तो वर्टिकल गार्डनिंग एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वर्टिकल गार्डनिंग करने के लिए सबसे जरूरी है सही पौधों का चुनाव करना। इस तरह की गार्डनिंग के लिए आप ऐसे पौधों का चयन करें, जो कम जगह में अच्छी तरह उग सके। इससे देखभाल भी कम होगी और यह स्पेस भी कम लेंगे। वर्टिकल गार्डनिंग के लिए आप तुलसी, धनिया, देसी, पेटूनिया, फर्न जैसे पौधे का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

3 (22)

माउंटेन प्लांट का इस्तेमाल

अब इन पौधों को रखने के लिए और वर्टिकल गार्डनिंग को फॉलो करने के लिए आप वॉल माउंटेन प्लांट का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह ऐसे प्लांट्स होते हैं, जिसे दीवार पर लगाया जा सकता है, ताकि पौधों को ऊंचाई पर रखा जा सके। 

1 (57)

यह भी पढ़ें:  हरे-भरे तुलसी के पौधे की अचानक रुक गई है ग्रोथ? हो सकती है यह 1 वजह...फटाफट ऐसे करें ठीक

ट्रेलिस का भी करें इस्तेमाल

इसके अलावा आप हैंगिंग प्लांट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, यह ऐसे प्लांट्स होते हैं, जिन पौधों को हवा में लटकाया जा सके। इसके अलावा ट्रेलिस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बोप लकड़ी या धातु से बने होते हैं और पौधों को सहारा देने में मदद करते हैं। ऐसे में यह वर्टिकल गार्डनिंग के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। 

2 (59)

सही तरीके से देखभाल करें 

ध्यान रहे जब भी आप वर्टिकल गार्डनिंग करें, तो कोशिश करें कि सभी पौधे ऊपर से नीचे लाइन से रखें और उनकी सही तरीके से देखभाल हो सके। अगर आप इन टिप्स की मदद से वर्टिकल गार्डनिंग नहीं करती हैं, तो यह न सिर्फ आपकी बालकनी को खूबसूरत बनाएगी, बल्कि आपके घर को भी हरा भरा बनाने में मदद करेगी। 

यह भी पढ़ें:  तीखी धूप में मुरझा गया है सदाबहार का पौधा? 15 दिन के बाद जड़ों में डालें यह घोल...हरा-भरा हो सकता है प्लांट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।