Vastu Signs: घर के पांच कोनों में बनाएं ये 5 चिह्न, वास्तु दोष होगा दूर

Ghar Ke Kono Mein Banaye Ye Signs: घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाए तो घर और जीवन में कई परेशानियां आने लगती हैं।
ऐसे में घर का वास्तु दोष दूर करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको बिना पैसा खर्च किये बस एक छोटा सा काम करना है।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स ने बताया है कि घर के कोनों में कुछ शुभ चिह्नों को बनाने से घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है।
भगवान के तिलक का चिह्न
- हर देवी-देवता अपने मस्तक पर तिलक धारण करते हैं। आप जिन भी भगवान को मानते हैं उनके तिलक को घर के किसी कोने में बनाएं।
- उदाहरण के तौर पर अगर आप भगवान विष्णु, श्री कृष्ण या श्री राम की पूजा करते हैं तो आप घर के एक कोने में वैष्णव तिलक (वैष्णव तिलक लगाने के लाभ) बनाएं।
- अगर आप हनुमान जी की पूजा करते हैं तो चंदन से गोल तिलक या लंबे तिलक का चिह्न बनाएं। चिह्न आपको चंदन से ही बनाने हैं।
यह भी पढ़ें: Copper Fountain Vastu: घर की इस दिशा में कॉपर फाउंटेन रखने के लाभ
शंख का चिह्न
- शंख को वास्तु में बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसे में घर के दूसरे कोने में आप शंख का चिह्न बना सकते हैं। शंख शुभता के लिए जाना जाता है।
- शंख का चिह्न घर के कोने में बनाने से घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है और वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। उस कोने को स्वच्छ रखें।
ॐ और वास्तु का चिह्न
- घर के तीसरे कोने में ॐ या वास्तु का चिह्न बनाए। ॐ और वास्तु का चिह्न भगवान शिव के ही प्रतीक हैं और उनके वास को स्थापित करते हैं।
- यह दोनों चिह्न घर में सकारात्मकता लाते हैं। घर का वास्तु दोष दूर करते हैं और शनि दोष से भी बचाते हैं। शनि को कुंडली में मजबूत करते हैं।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: नमक के अलावा पोंछे के पानी में मिलाएं ये चीजें, होगी नेगेटिविटी दूर
श्री, धनुष-बाण, सूर्य का चिह्न
- घर के चौथे कोने में श्री का चिह्न बनाने से मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) का वास घर में बना रहता है और आर्थिक परिस्थितियां सुधरने लग जाती हैं।
- घर के पांचवें कोने में धनु-बाण का चिह्न बनाने से घर की उनने होती है और जीवन में सफलता मिलने लगती है। प्रगति के मार्ग खुलते हैं।
- घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर सूर्य का चिह्न बनाने से ग्रह शांत होते हैं, घर में शांति आती है और भाग्य साथ देने लगता है।
आप भी अपने घर के कोनों में यह शुभ चिह्न बनाकर वास्तु दोष दूर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock, amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।