Copper Fountain Vastu: घर की इस दिशा में कॉपर फाउंटेन रखने के लाभ

Ghar Mein Copper Fountain Rakhne Ke Labh: घर में पानी का झरना रखना वास्तु के हिसाब से बहुत शुभ माना जाता है।
वहीं, वास्तु में इस बात का वर्णन मिलता है कि घर में झरना अगर तांबे का रखा जाए तो यह बहुत ज्यादा लाभकारी सिद्ध होता है।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर में कॉपर फाउंटेन सही दिशा में रखा जाए तो इससे कई लाभ मिलते हैं।
घर में क्यों रखना चाहिए झरना?

- वास्तु के अनुसार, घर में जल तत्व जरूर होना चाहिए। जल तत्व नकारात्मकत (नकारात्मकता दूर करने के उपाय) प्रभाव को कम करता है।
- पानी का स्वभाव बहना और गतिशील रहना है। इसके प्रभाव से घर के सदस्यों की प्रगति होती है।
- जल तत्व घर में होने से घर में शांति बनी रहेती है। इसलिए घर में झरना रखने की सलाह दी जाती है।
- अगर आप घर में झरना नहीं रख सकते हैं तो झरने या पानी की तस्वीर सही दिशा में लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Pegion Nest In Home: घर में कबूतर ने बना लिया है घोंसला, जानें क्या करें
क्या है कॉपर फाउंटेन का महत्व?
- तांबे को ज्योतिष, वास्तु और धार्मिक रूप से बहुत पवित्र और शुद्ध धातु माना जाता है।
- तांबे की वस्तुओं का इस्तेमाल घर में करने से सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है।
- तांबे के प्रभाव से राहु का दुष्प्रभाव कम होता है और तरक्की के मार्ग खुलने लगते हैं।
- पूजा में तांबे के बर्तन में ही जल रखना उत्तम माना जाता है। यह ग्रहों को शांत करता है।
- इसलिए घर में झरना लगाते समय ध्यान रखें कि वह कॉपर धातु से बना हुआ हो।
- तस्वीर लगाते समय भी ध्यान रखें कि उसके आसपास तांबे की वस्तु होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Vastu Truth: घर के मेन डोर पर चप्पल क्यों नहीं रखनी चाहिए?
किस दिशा में लगाएं तांबे का झरना?

- बालकनी या गलियारे में तांबे का झरना लगाना घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
- उत्तर-पूर्व दिशा में कॉपर फाउंटेन लगाने से भाग्य का साथ पूर्ण रूप से मिलने लगता है।
- कॉपर फाउंटेन लगाते समय पानी के बहाव की दिशा (वास्तु में दिशाओं का महत्व) को घर की ओर रखन चाहिए।
- दक्षिण-पूर्व दिशा में कॉपर फाउंटेन लगाने से तरक्की मीना अ रही बाधाएं दूर होती हैं।
- कभी भी किचन में कॉपर फाउंटेन न लगाएं। यह दरिद्रता का कारण बनता है।
अगर आप भी घर में पानी का झरना रखना चाहते हैं तो कॉपर फाउंटेन ही रखें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: amazon, pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।