दिवाली यानि मां लक्ष्मी की उपासना का पर्व बस आ ही गया है। दीपों का यह त्योहार इस बार 27 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। बाजार सज चुके हैं, घरों में सफाई शुरू हो गई है। कहा जाता है इस दिन घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं और अगर इस दिन मां को खुश कर लिया तो उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इसलिए हर कोई मां को खुश करने के उपायों की खोज में रहता है। लेकिन क्या आप जानती हैं पूजा में रंगों का अपना महत्व होता है? इसलिए कुछ विशेष रंगों को पहनकर ही मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। आज हम आपको बताएंगे दिवाली की पूजा करते समय आपको अपनी जन्मांक के हिसाब से किस रंग के कपड़ों को पहनना चाहिए जिससे मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होकर आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी कर देगी। इस बारे में हमें सेलिब्रिटी अंक ज्योतिष (न्यूमेरोलॉजी) और टैरो रीडर मनीष मालवीय जी बता रहे हैं, जो हमें हर हफ्ते जन्मांक के अनुसार सप्ताहिक राशिफल के बारे में बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इस दिवाली गणेश-लक्ष्मी जी का आशीर्वाद पाने के लिए घर पर ना रखें ये 7 चीजें
मनीष मालवीय जी का कहना है कि ''हर दीपावली पर हम यही कामना करते है कि यह दिवाली हमारे लिये शुभ फल देने वाली हो। हम यही चाहते है कि दीपावली हमारे जीवन को सुख-सम्रद्धि, वैभव, ऐश्वर्य से भर दे। इसके लिये हम बड़े जतन से लक्ष्मी पूजा करते है। लक्ष्मी जी को प्रिय सभी चीजें हम पूजन में उन्हें अर्पित करते है और चाहते है कि उसका विशेष फल हमें मिले। लक्ष्मी जी की विशेष कृपा पाने के लिये हम रंगों का उपयोग भी कर सकते है। लक्ष्मी जी के पसंद का रंग और अपने जन्मांक के अनुसार भाग्यशाली रंग के कपड़े पहन कर पूजन करने से हमें बहुत अच्छे परिणाम मिलते है। जिससे हम जीवन में सुखमय होते चले जाते है।'' आइए उन्हीं से जानते है कि किस अंक वालों को किस रंग के कपड़े पहनकर पूजन करने से मां लक्ष्मी की पूरी कृपा मिलती है। लेकिन सबसे पहले हम आपको जन्मांक निकालने का तरीका बता देते हैं।
जन्मांक निकालने का तरीका
सभी व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 31 तारीखों में से किसी एक में होता है। जन्म की तारीख प्रत्येक व्यक्ति की अलग हो सकती है, परन्तु मूलांक 1 से 9 के बीच ही निकलेगा। इसलिए अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 22 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक यानि जन्मांक 22=2+2=4 होगा।किन रंगों से चमकेगा आपके भाग्य का सितारा...जानें
जन्मांक के अनुसार रंग
- जन्मांक एक वालों को नारंगी, पीला, लाल, सुनहरा, कॉपर कलर पहनना चाहिए।
- जन्मांक दो वालों को सफ़ेद, सिल्वर, नारंगी, हल्का हरा, हल्का पीला रंग पहनना चाहिए।
- जन्मांक तीन वाले पीला, हल्का लाल, गुलाबी, हल्का हरा, नारंगी रंग पहन सकते हैं।
- जन्मांक चार वालो को हल्का हरा, हल्का भूरा, गेहुआ, हल्का पीला रंग पहनना चाहिए।
- जन्मांक पांच वाले नारंगी, हल्का खाकी, सफ़ेद, हल्का हरा, ऐश ग्रे रंग पहन सकते है।

- जन्मांक छह वालों को गुलाबी, सफ़ेद, गोल्डन, हल्का पीला, हल्का नीला, आसमानी रंग पहनना चाहिए।
- जन्मांक सात वालों को हल्का हरा, सफ़ेद, हल्का पीला, चमचमाते रंग पहनना चाहिए।
- जन्मांक आठ वाले लोग हल्का बैगनी, हल्का नीला, हल्का भूरा, आसमानी, पीला रंग पहन सकते है।
- जन्मांक नौ वालों को नारंगी, लाल, गुलाबी, हरा, पीला रंग पहनना चाहिए।
तो देर किस बात की अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहती हैं तो इस दिवाली आप भी अपने जन्मांक के अनुसार कपड़ों को पहनें।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों