Expert Tips: आमदनी बढ़ाने के लिए लाफिंग बुद्धा को घर में इन जगहों पर रखें

फेंगशुई के जरिए आप अपने घर की नेगेटिव एनर्जी को खत्म कर पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ा सकती हैं। फेंगशुई में छोटे-छोटे यंत्रों से आप घर का वास्तु दोष दूर कर सकती हैं। फेंगशुई के अनुसार कुछ खिलौने से आप घर में खुशियां ला सकती हैं। इसका एक आसान सा उपाय है घर में लाफिंग बुद्धा की स्थापना। आइए ज्योतिषाचार्य और वास्तु एक्सपर्ट डॉक्टर आरती दहिया से जानें किस तरह से घर में लाफिंग बुद्धा रखना शुभ हो सकता है।
लाफिंग बुद्धा हैं आपके घर के लिए शुभ
घर में आमदनी बढ़ाने और समृद्धि लाने के लिए लाफिंग बुद्धा को बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि लाफिंग बुद्धा घर में सौभाग्य लाते हैं। चीनी भाषा में इन्हें पु ताइ और जापानी में ह तेई के नाम से जाना जाता है। चीन में इनका समय चीनी राजवंश त्यांग के समय से माना जाता है।
लाफिंग बुद्धा कोघूमना-फिरना और जीवन का आनंद लेना बहुत पसंद था। वह जहां भी जाते, वहां अपना भारी भरकम पेट और शरीर से समृद्धि और खुशियों का प्रसार करते चलते थे। सेंटा क्लॉज की भांति वह बच्चों को खुश कर देते थे और बच्चे भी उन्हें काफी पसंद करते थे।
कैसे रखें लाफिंग बुद्धा
- लाफिंग बुद्धा फ्रंट गेट के बिल्कुल सामने नहीं रखें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि घर में प्रवेश करते ही यह नजर आए। यह घर में आने वालों को एनर्जी देता है। लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को आप फ्रंट वाले कमरे के साइड में भी रख सकती हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका घर, होटल या ऑफिस जितने बड़े आकार का है, लाफिंग बुद्धा की मूर्ति भी उसी आकार की रखें। इससे आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
- लाफिंग बुद्धा को कमरे में इस तरह रखें कि आने जाने वाले हर शख्स को उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा नजर आए।
- अगर आपकी आमदनी अच्छी है, घर में पैसा आता है लेकिन टिकता नहीं है तो ऐसी स्थिती में धन की पोटली लिए हुए लॉफिंग बुद्धा को घर में रखें। कुछ दिनों में ही धन की संचय होने लगेगा।
- अगर आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिल पाता या फिर आपका बना बनाया काम बिगड़ जाता है तो दोनों हाथों में कमण्डल उठाए हुए लाफिंग बुद्धा को घर के ड्रॉइंग रूम में स्थान दें।
- स्वस्थ और सेहतमंद होना चाहती हैं तो वू-लू लिए हुए लाफिंग बुद्धा को अपने घर जरूर लगाएं।
- अगर आप लंबे समय से गर्भवती होना चाहती हैं और आपकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पा रही तो बच्चों से घिरे हुए लाफिंग बुद्धा को घर में अहम स्थान पर रखें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को फ़ॉलो करके आप घर में लाफिंग बुद्धा रखेंगी तो घर में खुशियां आएंगी और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।