Ganesh Utsava 2023: 66 किलो सोना, 295 किलो चांदी से सजी बप्पा की मूर्ति, भक्तों ने दिया इतना दान, ये हैं मुंबई के सबसे अमीर गणपति

 जीएसबी गणेश मंडल मुंबई एक ऐसा पंडाल है जहां आम लोगों से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां आती हैं। इस पंडाल में रखे गए गणेश जी के लिए इस बार ढेर सारा दान दिया गया है।

Mumbai Ganesh utsava

Ganesh Utsava: गणेश चतुर्थी का त्योहार महाराष्ट्र में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन की तैयारियां हर कोई जोरों शोरो से करता है। कई सारे लोग होते हैं जो मुंबई के लालबाग के राजा की झलक देखने के लिए इस दिन का इंतजार करते हैं। लेकिन इसके अलावा एक गणपति ऐसे भी हैं जिनकी चर्चा हर जगह हो रही हैं। सोशल मीडिया पर इस खबर को देखकर हर कोई हैरान है। बता दें कि ये गणपती जीएसबी गणेश मंडल के हैं, जो अबतक के सबसे अमीर गणपति हैं। ये गणपति 15 फिट ऊंचे हैं वहीं इन्हें 66 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषणों और 295 किलोग्राम वजन के चांदी के आभूषणों से सजाया गया है, जिसके बाद इन्हें अबतक का सबसे अमीर गणपति कहा जा रहा है।

इतने करोड़ों का किया गया बीमा (Ganesh Utsava Mumbai)

Mumbai Ganesh pujan

जीएसबी सेवा मंडल के महा गणपति को सिर्फ सोना और चांदी का दान ही नहीं मिला है। बल्कि इनके लिए 360.40 करोड़ रुपये का बीमा भी किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा के सही इंतजाम के लिए इस पंडाल में हाई-डेंसिटी कैमरे लगाए गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पंडाल में आम लोगों के साथ-साथ बड़ी-बड़ी हस्तियां भी पहुंचती हैं। जीएसबी सेवा मंडल के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव का यह 69वां वर्ष है। आपको बता दें कि, यहां पर हर दिन 50 हजार भक्त खाना खाएंगे और 2 लाख से ज्यादा भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए आएगी।

गणेश मंडल का 360.40 करोड़ रुपये का किया गया बीमा

  • जीएसबी सेवा मंडल में रखे गए इन गणपति हा 360.40 करोड़ रुपये का बीमा किया गया है, जिसका इस्तेमाल अलग-अलग चीजों के लिए किया जाएगा।
  • इस बीमा राशि का पहला हिस्सा 38.47 करोड़ रुपये सर्व-जोखिम बीमा पॉलिसी के लिए है। इसमें सोना और चांदी के आभूषण (गणेश जी की स्थापना का तरीका) जैसी चीजें शामिल हैं।
  • 2 करोड़ रुपये आग और भूकंप जैसी आपदा के लिए रखा जाएगा।
  • 30 करोड़ रुपये एक सार्वजनिक देयता कवर है जो पंडाल और भक्तों की सुरक्षा के लिए कराया गया है।
  • 289.50 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा हिस्सा स्वयंसेवकों और कर्मचारियों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना के बीमा कवर के लिए रखा जाएगा।

साल 2022 में हुआ था इतने करोड़ का बीमा

Ganesh pandal decoration

पिछले साल भी जीएसबी सेवा मंडल को गणेश महोत्सव को लिए 316.4 करोड़ रुपये की बीमा राशि प्राप्त हुई थी। उसमें सोना चांदी भी था। इसमें 31.97 करोड़ रुपये का कवर में सोना (गणेश जी की पूजा का तरीका) चांदी के आभूषण थे। नहीं 263 करोड़ रुपये में पंडाल, स्वयंसेवकों, पुजारियों, रसोइयों, जूतों के स्टाल पर काम करने वाले कर्मचारियों, पार्किंग के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को शामिल किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: गणेश महोत्सव पर सुनिए ये 5 सुपरहिट गाने

बता दें कि इस मंडल ने राम मंदिर द्वार निर्माण में 48 ग्राम सोना और 167 किलो चांदी मंदिर द्वार के लिए दान किया है।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP