'कानून अंधा होता है' जानिए इसका सही मतलब

मुसीबत में फंसने के दौरान इंसान कानून और न्याय का रास्ता अपनाता है। थाने में सुनवाई न होने अक्सर लोग अदालत का हाथ थामते हैं। आपने कभी न कभी लोगों को कहते हुए सुना होगा कि कानून अंधा होता है। 

What does blind justice mean in law hindi

अन्याय के खिलाफ सुनवाई न होने पर आम इंसान से लेकर दुनिया का हर एक इंसान अदालत का द्वार खटखटाता है। सबूत की कमी के कारण कई बार लोगों को तय समय से ज्यादा का वक्त लग जाता है। कानून अंधा होता है। हम में सभी लगभग सभी लोगों ने अपनी लाइफ में कभी न कभी ये लाइन तो जरूर सुनी होगी। ये डॉयलॉग अक्सर सीरीयल, फिल्मों में सुनाई दे जाता है। शायद कई लोगों ने अपनी असल जिंदगी में इस कहावत के बारे में सुना भी होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आखिर ऐसा क्यों कहा जाता है और क्या आप जो सोचते है वह सच है? इस आर्टिकल में आज हम आपको इस लाइन की सच्चाई के बारे में बताने जा रहे हैं।

अमीर, गरीब, बुजुर्ग, महिला और पुरुष पुलिस थाने में सुनवाई न होने या बड़ी समस्या को लेकर अदालत पहुंच जाता है। इसके पीछे का कारण यह है कि यहां पर आम समस्या से लेकर बड़ी से बड़ी परेशानी का हल निकलता है। सही समय पर न्याय न मिलने पर अक्सर लोग इस लाइन को बोल देते हैं कि कानून अंधा होता है।

'न्याय की देवी' के कपड़े दर्शाते हैं मतलब

Law is Blind Meaning hindi

जस्टिस ऑफ गॉड के कपड़े कानून और न्याय की भाषा पर आधारित है। आंख पर बंधा पट्टी समानता का प्रतीक, तराजू सच और झूठ को तोलने का प्रतीत और तलवार बिना सोचे हुए न्याय करने का प्रतीक है। न्याय की देवी की पोशाक यूनान के आदरणीय और राजशाही लोगों से लिया गया है। न्याय की मूर्ति के नीचे का सांप अन्याय को कुचलने का प्रतीक है।

आखिर क्यों प्रचलित है 'कानून अंधा होता है'

Nayay ki devi

'कानून अंधा होता है' लाइन बच्चों के जुबां पर भी रटा होता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि अन्याय के खिलाफ न्याय को सुनाते समय ये नहीं देखा जाता है कि बात रखने वाला पक्ष अमीर है या गरीब, औरत है या पुरुष, जवान है या बुजुर्ग। हर किसी के लिए कानून और न्याय एक बराबर है। कोर्ट तथ्यों, सबूतों और गवाहों के आधार पर फैसला करता है। इसी आधार पर न्याय की देवी का भी निर्माण किया गया है।

इसे भी पढ़ें- जानिए आखिर कहां से लिया गया है 'लेडी जस्टिस' की मूर्ति का कॉन्सेप्ट?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit-Freepik, Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP