कोलकाता में 7 महीने की बच्ची से रेप! रात में काम करना या छोटे कपड़े पहनना, अब किस बात पर उंगली उठाएगा समाज?

कोलकाता में 7 महीने की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना पिछले हफ्ते की बताई जा रही है। बच्ची की शरीर के कई हिस्सों पर खरोंच और प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान हैं। बच्ची इस वक्त आर जी कर मेडिकल कॉलेज में एडमिट है।
Updated:- 2024-12-06, 14:03 IST
image

Kolkata Rape Case: 'कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या'... इस खबर ने अभी कुछ महीने पहले ही हम सभी को झकझोर कर रख दिया था। पूरे देश में महिला डॉक्टर के लिए इंसाफ की मांग उठी। लेकिन, अफसोस अभी भी इंसाफ की यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया से लेकर देश के हर कोने तक दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग हुई। लेकिन, इसके कुछ दिन बाद ही समाज का एक हिस्सा ऐस भी था, जो महिला डॉक्टर की नाइट शिफ्ट, उसके कपड़ों और सुंदरता पर ही सवाल उठाने लगा और कई सोशल मीडिया कमेंट्स तो ऐसे थे कि शर्म की आंखे भी शर्म से झुक जाएं। जब-जब अखबार के पन्नों को पलटते हुए या सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए ऐसी कोई खबर देखकर लगता है कि अब इससे ज्यादा तो हम नहीं गिर सकते, तब हमें झकझोरने के लिए एक नई खबर आ जाती है। अब कोलकाता में 7 महीने की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना पिछले हफ्ते की बताई जा रही है। चलिए, आपको बताते हैं पूरा मामला।

कोलकाता में 7 महीने की बच्ची से रेप

kolkata 7 month old girl rape

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बरटोला इलाके में 7 महीने की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। यह घटना पिछले हफ्ते की बताई जा रही है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ फुटपाथ पर सो रही थी, तभी उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। बच्ची के शरीर पर कई जगह खरोंच हैं और उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान बताए जा रहे हैं। बच्ची इस वक्त आर जी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक आईसीयू में एडमिट है। बच्ची की हालत अब स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम बच्ची का इलाज कर रही है।

शुरुआती जांच में सामने आई है यह बात

यह घटना 30 नवंबर की है। 30 नवंबर को बरटोला के एक निवासी ने दोपहर में एक बच्ची को अपने घर के पास रोता देखकर पुलिस को सूचित किया। इधर बच्ची के पेरेंट्स ने भी उसके न मिलने पर, पुलिस को शिकायत दर्ज की थी। पुलिस ने रिपोर्ट्स दर्ज होने के बाद, बच्ची को उसके माता-पिता से मिलवा दिया। शुरुआती जांच में मामला रेप का लग रहा है। बच्ची का फिलहाल इलाज जारी है और इधर पुलिस भी मामले की जांच में लगी है।

यह भी पढ़ें- Kolkata Rape And Murder Case को 2 महीने हुए पूरे, महिलाओं के लिए समाज की सोच का आईना हैं ऑनलाइन सर्च के ये आंकड़े

आखिर अब किस बात पर सवाल उठाएगा समाज?

kolkata rape news

यह लिखते हुए मुझे अफसोस हो रहा है कि लेकिन रेप की खबरें देखने या पढ़ने के अब हम आदी हो गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आए दिन ऐसी खबरें आती ही रहती हैं। कुछ पल के लिए हम अफसोस जताते हैं..इंसाफ के लिए आवाज उठाते हैं लेकिन बाद में अक्सर, लड़की के कपड़ों से लेकर, रात को बाहर निकलने या मॉर्डन होने, सुंदर होने या किसी भी चीज को लेकर सवाल उठा देते हैं। कभी कहा जाता है कि लड़की के छोटे कपड़े देखकर लड़कों के मन में ऐसे विचार तो आएंगे ही, तो कभी देर रात काम करने पर ये तो होना ही है...जैसे जुमले सुनने को मिलते हैं। लेकिन, जरा बताइए कि इस मामले में आप क्या कहेंगे। क्या एक 7 महीने की लड़की के कपड़े छोटे रहे होंगे या फिर उसने लड़कों को सेक्शुअली अट्रैक्ट करने की कोशिश की होगी। माफ कीजिएगा, छोटे कपड़े नहीं बल्कि हमारी सोच ही है।

 

यह भी पढ़ें- Kolkata Doctor Rape Murder Case: 'इतनी सुंदर भी नहीं थी जो इतना बवाल हो रहा है' से लेकर 'टाइट कपड़े पहनेगी तो...' समाज की घटिया सोच का आईना हैं ये सोशल मीडिया कमेंट्स

 

कभी 7 महीने की बच्ची...कभी 70 साल की महिला...रेप को ये आंकड़े और खबरें बताती हैं कि समाज के तौर पर हमें नजरें झुकाने की जरूरत है और यह इस बात पर भी सवाल है कि क्या वाकई हम इंसान कहलाने लायक है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर बताएं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।