
किशोर कुमार शुरुआत से ही अपने अजीबो-गरीब डिमांड के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, उनकी गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। आज हम आपको किशोर कुमार से जुड़ा एक खास किस्सा बताने वाले हैं। जो शायद आप नहीं जानते होंगे।
राजेश खन्ना ने 1966 में बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था। हालांकि, उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली थी। आराधना राजेश खन्ना के लिए पहला बड़ा ब्रेक था। इस फिल्म में संगीत को लेकर काम चल रहा था। वहीं तय हुआ की राजेश खन्ना का एंट्री सॉन्ग किशोर कुमार से गवाया जाए।

वहीं इस फिल्म के गाने को लेकर किशोर कुमार ने एक अजीब सी शर्त रख दी थी। किशोर कुमार ने कहा था कि वह पहले एक्टर से मिलेंगे इसके बाद ही वह गाना गाएंगे। बता दें कि उस जमाने के किशोर कुमार सुपरहिट सिंगर हुआ करते थे। इसके बाद यह तय किया गया कि राजेश को इंटरव्यू के लिए किशोर के पास भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें- राजेश खन्ना के लिए गाना गाने से क्यों किशोर कुमार ने किया था इंकार?
बता दें कि राजेश खन्ना को जब इस बात का पता चला तो वह हैरान हो गए। राजेश खन्ना ने पहले फिल्म के लिए ऑडिशन तो सुना था लेकिन कभी प्लेबैक सिंगर के साथ का हिरो का इंटरव्यू होते नहीं देखा था। जब वह किशोर कुमार से मिलने गए तो किशोर ने हंसी- मजाक के बाद केवल एक सवाल पूछा फिल्में क्यों करना चाहते हो?
यह भी पढ़ें- मुमताज की शादी की खबर पर कुछ ऐसा था राजेश खन्ना का रिएक्शन
इसके बाद राजेश ने घबराते हुए जवाब दिया कि- जी, मैं लोगों की सेवा करना चाहता हूं। फिर किशोर कुमार ने पूछा की फिल्मों में काम करके कैसे तुम लोगों की सेवा कर पाओगे। इसके बाद राजेश ने जवाब दिया की लोगों का मनोरंजन करूंगा और मेरे हिसाब से यह भी एक सेवा है। उनके इस जवाब से किशोर कुमार खुश हो गए थे और उन्होंने राजेश के लिए गाना गाना तैयार हो गए थे।
'बॉलीवुड रिवाइंड' के जरिए हम ऐसे ही किस्सों को आप तक पहुंचाते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Social Media
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।