डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना के रिश्ते से जुड़ी इन बातों को नहीं जानते होंगे आप

बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना अगर आज हमारे बीच नहीं है लेकिन आज हम आपको राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया से जुड़े कुछ खास किस्सों के बारे में बताने वाले है।   
Updated:- 2023-06-06, 17:25 IST
image

डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना दोनों ही किसी पहचान के मोहताज नहीं है। राजेश खन्ना ने 1973 में खुद से 15 साल छोटी डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। उस जमाने में खुद से इतनी छोटी लड़की से शादी करना ही बड़ी बात थी। आज हम आपको कपल से जुड़े कुछ खास बातें बताने वाले हैं।

डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की पहली मुलाकात

डिंपल कपाड़िया की पहली मुलाकात राजेश खन्ना से अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में हुई थी। इस बात की जानकारी हिमांशु भाई व्यास ने दी थी। उन्होंने कहा था कि अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में राजेश खन्ना बतौर चीफ गेस्ट आए थे। यही उन्होंने पहली बार डिंपल को देखा और वह डिंपल की खूबसूरती पर पागल हो गए। तीन साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी करने का फैसला किया।

27 साल अलग रहने के बाद भी नहीं ली तलाक

dimple kapadia

बता दें कि कपल की दो बेटियां भी है जिनका नाम ट्विंकल और रिंकी हैं। हालांकि कपल का यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। राजेश खन्ना नहीं चाहते थे कि शादी के बाद डिंपल फिल्मों में काम करें। डिंपल और राजेश खन्ना में तलाक नहीं हुआ था लेकिन एक्ट्रेस अपनी दोनों बेटियों को लेकर अलग रहने लगी थीं। कहा तो यह भी जाता है कि कपल ने कभी भी तलाक नहीं लिया था।

इसे भी पढ़ेंः जब डिंपल कपाड़िया की मेहंदी बन गई थी परेशानी का सबब

सनी देओल संग जुड़ा था डिंपल कपाड़िया का नाम

डिंपल कपाड़िया का नाम सनी देओल के साथ भी जुड़ा था। हालांकि एक्टर पहले से शादीशुदा थे वह अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। यही वजह है कि उधर डिंपल ने भी राजेश खन्ना को तलाक नहीं दिया और ये रिश्ते यूं ही उलझ कर रह गया। 

इसे भी पढ़ेंः 24 में बच्चा गोद लेने से लेकर सिंगल मदरहुड एन्जॉय करने तक, अपने यूनिवर्स की बॉस हैं सुष्मिता सेन

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

Photo Credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।