पोंगल पर इन गिफ्ट्स से करें अपनों को खुश

पोंगल पर आप भी करें इन गिफ्ट्स से अपनों को खुश।

pongal festival in tamil
pongal festival in tamil

दक्षिण भारत के सबसे प्रमुख त्‍यौहारों में से एक पोंगल है। ऐसे में पोंगल के त्यौहार को लोग काफी धूमधाम से मनाते हैं। इस त्यौहार को मुख्य रूप से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में मनाया जाता है। नई फसल की आवक होने पर इस त्यौहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन लोग एक- दूसरे के घर भी जाते है और एक- दूसरे को गिफ्ट्स भी देते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गिफ्ट्स के कुछ खास आइडियाज बताने वाले हैं। यह गिफ्ट्स आपके दोस्तों को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।

मिठाइयां

know the best pongal gift ideas

त्यौहार के दिन सभी के घर मीठा बनता ही है। हम सभी मिठाइयां खाते है। ऐसे में अगर आप भी पोंगल का त्यौहार अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाने जा रही हैं तो आपको अपने साथ मिठाइयां लेकर जाना चाहिए। कई प्रकार की मिठाइयां मिलती है आप इसे अच्छे से पैक करवा के किसी को भी गिफ्ट की तरह दें सकती हैं।

चॉकलेट

best pongal gift ideas

आप पोंगल वाले दिन चॉकलेट भी उपहार में दें सकती हैं। कोई भी त्यौहार क्यों ना हो हम हमेशा चॉकलेट खाते ही हैं। खास कर छोटे बच्चों के लिए यह गिफ्ट काफी खास हो सकता है। कई प्रकार के चॉकलेट आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगा। वहीं आप चाहे तो कई तरीके के चॉकलेट भी खरीद कर गिफ्ट दें सकती हैं। चॉकलेट का हैंपर भी आप खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पोंगल कब है? जानें इस त्‍यौहार से जुड़ी अनोखी परंपराएं

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स भी आप उपहार की तरह खरीद कर दें सकती हैं। ड्राई फ्रूट्स आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगा। वहीं बता दें कि ड्राई फ्रूट्स को आप अच्छे से पैक करवा कर अपने करीबी को दें सकती हैं। यह बेस्ट गिफ्ट आप्शन होगा। वहीं आप चाहे तो ड्राई फ्रूट्स का हैंपर भी खरीद सकती हैं। आज कल कई तरीके के हैंपर आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। ऐसे में आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नही है।

अगर आप इन में से कोई भी गिफ्ट खरीदती हैं तो आपके दोस्तों को यह गिफ्ट्स पसंद आने वाले हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP