कपूर खानदान किसी पहचान का मोहताज नही है। कपूर खानदान का हर एक व्यक्ति अपनी पर्सनैलिटी और अपना नाम के लिए जाना जाता है। वहीं कृष्णा राज कपूर से लेकर उनकी पत्नी राज कपूर की बात करें तो दोनों काफी लाइमलाइट में बने रहते थे। आपने राज कपूर से जुड़े कई किस्से सुने होंगे लेकिन क्या आपने कभी कृष्णा राज कपूर के बारें में सुना है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कृष्णा राज कपूर के बारें में विस्तार से बताने वाले हैं।
राज कपूर के करियर को बनाने के लिए कृष्णा राज कपूर का काफी बड़ा हाथ था। कहा जाता है कि राज कपूर की फिल्म 'बरसात' के लिए कृष्णा जी ने अपने गहने तक बेच दिए थे। काफी कम लोग है जो इन बातों को जानते हैं। वही राज कपूर अक्सर अपने अफेयर और खबरों के बीच सुर्खियों में बने रहते थे इसके बावजूद भी कृष्णा राज कपूर ने कभी भी उन्हें नही छोड़ा।
कृष्णा कपूर की बेटी ने किया था खुलासा
बता दें कि उनकी बेटी रीमा ने मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में अपने माता- पिता के बारें में कुछ खास बातें बताई थी। उनकी बेटी का कहना था कि उनके पिता के बारें में चाहे जो भी कहा जाएं। राज कपूर कृष्णा से काफी ज्यादा प्यार करते थे। इस बात का खुलासा किसी और ने नही बल्कि उनकी बेटी ने खुद किया था।
इसे भी पढ़ें:नरगिस-सुनील दत्त की शादी के बाद हर रात रोते थे राज कपूर, जानें क्या थी वजह
कृष्णा कपूर ने कभी हार नही माना
कृष्णा कपूर का शादी से पहले नाम कृष्णा मल्होत्रा था। उनका जन्म 30 दिसंबर 1930 को मध्य प्रदेश के रीवा में हुआ था। कृष्णा की शादी महज 16 साल की उम्र में हो गई थी। वहीं उनकी शादी राज कपूर संग हुई थी राज कपूर करीब उनसे 6 साल बड़े थे। राज कपूर के अफेयर की खबरों के बीच में कृष्णा ने अपने घर को टूटने नहीं दिया।
इसे भी पढ़ें:राज कपूर के जीवन से जुड़े ये 2 बड़े राज आप भी जानें
कृष्णा कपूर ताउम्र सफेद साड़ी में दिखी
बच्चे के लिए वह मां और पिता दोनों का रोल निभाया करती रही क्योंकि राज कपूर अपने काम में डूबे रहते थे। अगर आज कपूर खानदान के नाती-पोते इतने पढ़े-लिखे और पॉलिश्ड हैं तो उसकी वजह भी कृष्णा कपूर ही रही हैं। वहीं एक समय ऐसा भी आया था जब राज कपूर की फिल्में फ्लॉप होने लगी थी। वही राज कपूर का अफेयर नरगिस के साथ चलने लगा था। इन सबसे होने के बावजूद भी कृष्णा कपूर ने कभी हार नही माना था और वह ताउम्र सफेद साड़ी में दिखी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
pic credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों