Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:10 AM IST

राज कपूर की दूसरी पत्नी बनने को तैयार थीं नरगिस, फिर इस एक बात ने बदल दिया फैसला

राज कपूर और नरगिस के प्यार के बारे में जानें कुछ दिलचस्प किस्सा।  
Updated:- 2022-12-21, 07:00 IST
image

राज कपूर और नरगिस का प्यार किसी से छुपा नहीं है। दोनों से जुड़े कई किस्से है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगी। बता दे कि दोनों एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार करते थे। इसके बावजूद भी दोनों एक दूसरे के नहीं हो पाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दोनों से जुड़ा एक खास किस्सा बताने वाले हैं, चलिए जानें।

राज कपूर पाकिस्तान के रहने वाले हैं

raj kapoor interesting love story

राज कपूर ने हिन्दी सिनेमा को अलग पहचान दी है। उनका जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर यानी पाकिस्तान में हुआ था। एक जमाने में लड़कियां राज कपूर की फैंन हुआ करती थीं। वहीं राज कपूर का दिल नरगिस पर आया था। एक जमाने में राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी रील लाइफ से रियल लाइफ तक पहुंच चुकी थीं। इसके बाद भी दोनों एक दूसरे के नहीं हो पाएं।

नरगिस राज कपूर से करना चाहती थीं दूसरी शादी

राज कपूर पहले से शादीशुदा थे इसके बावजूद भी राज कपूर नरगिस से बेहद प्यार करते थे। एक समय ऐसा भी आया था जब राज कपूर से बेहद प्यार करने वाली नरगिस ने राज कपूर से दूसरी शादी करने का मन बना लिया था। इसके बावजूद भी राज कपूर ने नरगिस को अकेला छोड़ दिया था।

इसे जरूर पढ़ें: राज कपूर के जीवन से जुड़े ये 2 बड़े राज आप भी जानें

फिल्म 'मदर इंडिया' से हुई थीं नरगिस के लाइफ में सुनील दत्त की एंट्री

वहीं इस सब चीजों को नरगिस बरदास नहीं कर पा रही थीं। एक तरफ वह काफी ज्यादा मायूस थीं वहीं इस दौरान नरगिस के लाइफ में सुनील दत्त की एंट्री हुई थीं। वह 'मदर इंडिया' फिल्म में काम कर रही थीं इसी दौरान सेट पर आग लग गई थी। वहा मौजूद सुनील दत्त ने इस हादसे में नरगिस की जान बचा लीं। इसके बाद क्या था दोनों के प्यार के चर्चे होने लगें।

इसे जरूर पढ़ें: नरगिस-सुनील दत्‍त की शादी के बाद हर रात रोते थे राज कपूर, जानें क्‍या थी वजह

1958 में गुपचुप तरीके से की थी शादी

जब सुनील दत्त ने नरगिस को प्रपोज किया तो उन्होंने भी इसे स्वीकार कर लिया। कहा तो यह भी जाता है कि साल साल 1958 मार्च में गुपचुप तरीके से दोनों ने शादी रचा ली थी। जिसे उन्हें 1959 में सभी के सामने औपचारिक तौर पर बताया था। बता दे कि  सुनील दत्त नरगिस से काफी ज्यादा प्यार करते थे। नरगिस के बाद सुनील दत्त काफी अकेले पड़ गए थे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

IMAGE CREDIT: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।