Whatsapp Scam: AI की मदद से व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर लोगों के साथ हो रहे हैं अपराध, जानें इससे बचने के टिप्स

WhatsApp Video Call Scam: इंटरनेट ने हमारी लाइफ को बहुत आसान बना दिया है। मगर इसके कुछ नुकसान भी है। दरअसल इन दिनों साइबर अपराध के मुख्य समस्या बन गया है। नए-नए तरीकों से ऑनलाइन स्कैम कर लोगों को ठगा जा रहा है।
हाल ही में व्हाट्सएप वीडियो कॉल लोगों को ठगने के मामले सामने आए हैं। वीडियो कॉल कुछ तरह से की जाती है कि लोग आसानी से झांसे में आ जाते हैं। आइए जानते हैं व्हाट्सएप वीडियो कॉल अपराध के बारे में।
व्हाट्सएप वीडियो कॉल अपराध (whatsapp scam)
- ऐसा नहीं है कि व्हाट्सएप पर इससे पहले स्कैम नहीं हुए, लेकिन लोग हाल ही में अपराध करने के नए तरीके के जाल में फंस रहे हैं। इस अपराध में आपको व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आएगी। नंबर अलग होगा लेकिन आपको कॉल पर अपने किसी करीबी की फोटो दिखाई देगी।
- आप वीडियो कॉल पर बात करेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी करीबी से बात कर रहे हैं। जाहिर सी बात है कि लोग अपना करीबी समझकर पैसे दे देते हैं और स्कैम में फंस जाते हैं।
- व्हाट्सएप वीडियो कॉल साइबर अपराध को एआई की मदद से किया जा रहा है। पिछले कुछ समय में इस तरह के ढेर सारे मामले सामने आए हैं और लोगों ने अपने लाखों रुपये गवाए हैं।
इसे भी पढ़ेंः व्हाट्सएप के इन कूल फीचर्स के बारे में कितना जानती हैं आप?
व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर लोगों को कैसे ठगा जाता है? (whatsapp video call cyber crime)
साइबर क्रिमिनल सोशल मीडिया प्लेटफर्म पर किसी प्राफाइल के बारे में पूरी जानकारी लेते हैं। इसके बाद वो आवाज, फोटो से लेकर कौन-कौन करीबी है, यह जानते हैं। इसके बाद व्हाट्सएप वीडियो कॉल लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।
व्हाट्सएप वीडियो कॉल अपराध से कैसे बचें? (how to prevent from whatsapp cybercrime)
- व्हाट्सएप वीडियो कॉल अपराध से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप पहले नंबर को ट्रूकॉलर पर सर्च करें। मान लें कि आपको हसबैंड की किसी नए नंबर से वीडियो कॉल आ रही है और वो पैसे मांग रहे हैं। ऐसा होने पर आपको पहले नंबर चेक करना है।
- इसके साथ-साथ कोशिश करें कि आप व्हाट्सएप पर प्राइवसी सेट करें। अननोन लोगों से डीपी हाइड रखें, ताकी आपके साथ इस तरह के अपराध होने की संभावना कम हो जाए।
इसे भी पढ़ेंः कैसे पहचानें साइबर स्टॉकिंग के लक्षण?
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।