यूपी के बुलंदशहर में मिला दुनिया का सबसे पुराना बरगद का पेड़, जानें इसके बारे में ये खास बातें

बरगद के पेड़ का पौराणिक और धार्मिक इतिहास काफी पुराना है। हाल ही में बरगद का पेड़ यूपी के बुलंदशहर में पाया गया है, जिसकी उम्र 500 साल बताई गई है और वह दुनिया का सबसे पुराना पेड़ है। 

oldest banyan tree which is found in bulandshahr of uttar pradesh

बरगद के पेड़ को 'कल्पवृक्ष' भी कहा जाता है जिसका अर्थ इच्छा पूरी करने वाला पेड़ होता है। हमारे देश में इसका धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। यूपी के बुलंदशहर के नरौरा जिले में दुनिया का सबसे पुराना बरगद का पेड़ खोजा गया है। वैज्ञानिकों की एक टीम के अनुसार, ये पेड़ कई आपदाओं को झेलने के बावजूद भी 500 साल तक जीवित है। चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

कितना बड़ा है यह पेड़?

about worlds oldest banyan tree which is found in bulandshahr of uttar pradesh

बुलंदशहर के नरौरा जिले में स्थित इस पेड़ की खोज गंगा रणसार में एक फ्लोरिस्टिक सर्वे के दौरान की गई है। इस पेड़ की खोज भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, प्रयागराज सेंटर, बेबे-बोल्याई यूनिवर्सिटी, रोमानिया और जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका की एक प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों की एक टीम ने मिलकर की है।(हेयर स्ट्रैंड्स की तरह नजर आते हैं यह यूनिक इनडोर प्लांट्स)

यह पेड़ 4,069 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। रेडियोकार्बन डेटिंग के अनुसार पेड़ 450 से 500 साल पुराना है।

इसे भी पढ़ें- दुनिया के इन अनोखे और अद्भुत पेड़ों को देखकर आप भी हो जाएंगे इनके दीवाने

सालों पुराना है पेड़

बरगद का पेड़ 500 साल पुराना होने के बाद भी सही स्थिति में बना हुआ है। 500 साल पुराना होने के कारण यह पेड़ कई आपदाओं का सामना भी कर चुका है। इस पेड़ को संरक्षित रखने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। यहां पर दूर-दूर से लोग पूजा पाठ करने के लिए भी आते हैं। पेड़ अपने आकार की वजह से दुनिया के विशाल बरगद के पेड़ों में 10 वें स्थान पर आता है। इतना ही नहीं नरोरा बरगद का पेड़ से पहले भी कई बड़े बरगद के पेड़ों की खोज की जा चुकी है। (इन पेड़ों को लगाने से मिल सकता है अपार लाभ)

इससे पहले सबसे पुराना ज्ञात बरगद का पेड़ हावड़ा में हैं। यह पेड़ 350 साल पुराना है। वहीं आंध्र प्रदेश में थिम्मम्मा मारीमानु पेड़ है, जिसका क्षेत्रफल 19,107 वर्ग मीटर है। गुजरात में भी कबीर बरगद नाम का पेड़ है जो 17,520 वर्ग मीटर में फैला है।इसे ज़रूर पढ़ें-जानें दुनिया के 10 सबसे महंगे पौधों के बारे में

आपको बुलंदशहर में मिले इस बरगद के पेड़ के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP