herzindagi
about world smallest birds in hindi

आपकी हथेली से भी छोटी हैं दुनिया की ये 5 चिड़ियां

जानवरों से लेकर पेड़-पौधों तक सभी का महत्व हमारे पर्यावरण के लिए बहुत अधिक है। दुनिया में ऐसे कई पक्षी हैं जो बहुत सुंदर हैं और आज हम आपको ऐसी चिड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद छोटी हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-07-21, 10:14 IST

पर्यावरण में विभिन्न पेड़-पौधों से लेकर पशु-पक्षी आपको देखने को मिलेंगे। दुनिया में ऐसे कई पक्षी हैं जो बहुत सुंदर हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया की सबसे छोटी  5 चिड़ियां कौन-कौन सी हैं।

1)लेसर गोल्डफिंच

लेसर गोल्डफिंच बर्ड दक्षिण-पश्चिमी उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका और उत्तर-पश्चिमी दक्षिण अमेरिका में पाई जाती हैं। 3.7 से 4.3 तक की अधिकतम लम्बाई वाली लेसर गोल्डफिंच पूरे विश्व की सबसे छोटी फिंच बर्ड होती है। ये स्पिनस जीनस प्रजाति की पक्षी है और पीले रंग की होती है। इस चिड़िया का वजन 0.28 से 0.41 आउंस के बीच ही होता है। (5 सबसे बुद्धिमान जानवर)

2)गोल्डक्रेस्ट बर्ड 

इस बर्ड का ऊपरी हिस्सा हरे रंग का होता है और नीचे का भाग सफेद होता है। नन्ही मुन्नी गोल्डक्रेस्ट का साइंटिफिक नाम रेगुलस रेगुलस। इस शब्द का मतलब है युवराज यानी जो राजा बनने वाला है। कोयल के परिवार की ये चिड़िया पूरे यूरोप में सबसे छोटी होती है। इसकी लंबाई 3.3 से 3.7 इंच ही होती है और इसका वजन 0.25 आउंस तक ही होता है। 

इसे भी पढ़ें: जानिए वह कौन सा जीव है जो पानी में रहकर भी पानी नहीं पीता है?

3)कोस्टास हमिंगबर्ड

about world smallest birds

उत्तरी अमेरिका के तटीय इलाकों में पाई जाने वाली कोस्टास हमिंगबर्ड बेहद खूबसूरत और रंग बिरंगी चिड़िया होती है। इसकी लंबाई 3-3.5 इंच से ज्यादा नहीं होती है। इसका वजन सिर्फ 0.1 आउंस होता है। दुनिया भर में पाई जाने वाली हमिंगबर्डस में कोस्टास हमिंगबर्ड सबसे छोटी होती है।

 इसे भी पढ़ें- दुनिया के सबसे खूबसूरत जानवरों के बारे में जानें

4)रेड चीक्ड कॉर्डन ब्लू

इस चिड़िया की लंबाई 5 इंच होती है और वजन .35 आउंस होता है। पूर्वी अफ्रीका में मिलने वाला ये पक्षी कई लोग अपने घरों में भी पालते हैं। इस चिड़ियां के गले के नीचे लाल रंग के घेरे होते हैं जो दिखने में ब्लश जैसे लगते हैं।(अगर घर में हैं छोटे बच्चे, तो जरूर पालें Pets) 

5)एस्मेराल्डस वुडस्टार

एस्मेराल्डस वुडस्टार, हमिंगबर्ड की एक प्रजाति भी है। यह बर्ड केवल पश्चिमी इक्वाडोर के तट पर पाई जाती है। यह बेहद खूबसूरत लगती है। मुख्य रूप से घने जंगलों में ही यह देखने को मिलती है। 

आपको इन चिड़ियों के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 

 

Image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।