जानवरों को लेकर हम सभी के मन में एक अलग तरह का प्यार होता है। चाहे बच्चे हों या बड़े, अक्सर जानवरों के साथ खेलना व उनके साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। हालांकि, ऐसे कुछ लोग होते हैं, जिनके मन में जानवरों के प्रति एक विशेष प्रेम होता है और वे उनके साथ बहुत जल्दी दोस्ती कर लेते हैं। उनके घर में ना केवल पालतू जानवर होते हैं बल्कि वे आचार-व्यवहार को भी काफी जल्दी समझ जाते हैं। ऐसे में आप जानवरों के प्रति इस प्रेम को ही अपना करियर बना सकती हैं।
जब भी पेट इंडस्ट्री की बात होती है तो हम सिर्फ वैट या ग्रूमर की ही बात करते हैं। यकीनन पेट इंडस्ट्री की यह आम व पॉपुलर जॉब्स हैं, लेकिन यह इंडस्ट्री सिर्फ यही तक सीमित नहीं है। दरअसल, पिछले कुछ सालों में पेट इंडस्ट्री ने धमाकेदार ग्रोथ की है और अब इस इंडस्ट्री ने करियर के कई नए दरवाजे खोले हैं। आज के समय में लोग अपने प्यारे पालतू के लिए फैन्सी कपड़ों से लेकर स्पा सेशन्स पर काफी खर्च कर रहे हैं। जिसकी वजह से आज ऐसी जॉब्स के दरवाजे भी खुले हैं, जिसके बारे में अब तक किसी ने सोचा भी नहीं था। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पेट इंडस्ट्री की कुछ ऐसी ही यूनिक जॉब्स के बारे में बता रहे हैं-
आज के समय में कई बिग ब्रांड्स पालतू जानवरों के लिए अलग से पैकेट फूड बेचते हैं। ऐसे में उन्हें एक टेस्टर की जरूरत होती है। पेट फूड टेस्टर कुत्ते-बिल्ली के रोजाना खाने वाले किबल, वेट फूड और ट्रीट्स को चखते हैं। वह उस फूड के स्वाद व खुशबू के साथ-साथ न्यूट्रिशन को भी चेक करते हैं। इस फील्ड में करियर बनने के लिए आपको फूड सेफ्टी का ज्ञान व पालतू पोषण की समझ होनी चाहिए। फूड साइंस, न्यूट्रिशन या वेटेरिनरी न्यूट्रिशन में डिग्री हासिल करने के बाद आप इस फील्ड में करियर बना सकती हैं। इसमें शुरुआती तौर पर आप 3 से 6 लाख रुपये सालाना आसानी से कमा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: इन जानवरों को घर में पालने से हो सकता है धन लाभ
इनका मुख्य काम पालतू के बिहेवियर को ऑब्जर्व करना, एंग्रीनेस या एंग्ज़ायटी जैसी प्रॉब्लम्स पहचानना, उसके अनुसार ट्रेनिंग प्लान बनाना व मालिकों को एडवाइस देना होता है। एनिमल बिहेवियर, ज़ूलॉजी या वेटरनरी साइंस में बैचलर डिग्री हासिल करने के बाद आप इस फील्ड में करियर बना सकती है। आप शुरुआत में कंसल्टेंट या ट्रेनर के रूप में काम कर सकती हैं। इस फील्ड में प्राइवेट प्रैक्टिस के अलावा शेल्टर्स या रिसर्च में काम किया जा सकता है।
आज के समय में पेट मसाज थेरेपिस्ट फील्ड में भी करियर ऑप्शन की कमी नहीं है। उनका काम पेट की मसाज करना, मूवमेंट सुधारना, आर्थराइटिस, स्ट्रेस रिलीफ और पोस्ट-सर्जरी रिकवरी में मदद करना आदि होता है। इस फील्ड में करियर बनाने के लिए आपको एनिमल एनाटॉमी की समझ, जेंटल हैंडलिंग, मसाज तकनीक आनी चाहिए। आप एनिमल मसाज थेरेपी में सर्टिफिकेशन करके अपना काम शुरू कर सकती है। आपके पास वेट क्लिनिक या पेट स्पा में काम करने का अवसर है।
यह भी पढ़ें: घर में पालतू जानवरों के बाल से हो गए हैं परेशान, साफ करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।