दवाई लेने में आनाकानी करता है बच्चा तो अपनाएं यह स्मार्ट ट्रिक्स

बच्चे की देखभाल करना इतना भी आसान नहीं है। बच्चे का पूरा ख्याल रखने के बावजूद भी कभी मौसम बदलने पर तो कभी कुछ गलत खा लेने पर बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में उन्हें दवाई देने की जरूरत पड़ती है। हालांकि बहुत कम बच्चे ही खुशी-खुशी दवाई लेते हैं। अन्यथा बच्चे दवाई के नाम से ही नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं या फिर रोते-रोते उसे बाहर निकाल देते हैं। इस स्थिति में अक्सर मांएं उसे जबरदस्ती पकड़कर दवाई देती हैं। कई बार उन्हें गोद में लेकर हाथ-पैर दबोचकर मुंह में दवाई देती हैं। हालांकि बच्चे को दवाई देने का यह तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि बच्चे को दवाई देना पैरेंट्स के सबसे मुश्किल कामों में से एक है। कई बार मांओं की यही शिकायत रहती है कि उनका बच्चा दवाई ही नहीं लेता। अगर आप भी ऐसी ही मांओं की लिस्ट में शुमार हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आप बच्चे को बेहद आसानी से दवाई खिला पाएंगी-
दवाई हो थोड़ी अलग
कुछ दवा कंपनियाँ उसके स्वाद को छिपाने के लिए कुछ स्वादों के साथ बच्चों की दवाएँ बनाती हैं। ऐसे में जो बच्चे दवाई लेने में आनाकानी करते हैं, उन्हें दवाई देने का यह एक अच्छा तरीका है। इसके लिए आप पहले अपने डॉक्टर से बात करें और उन्हें बच्चे की समस्या के बारे में बताएं। इसके बाद डॉक्टर यकीनन ऐसी दवा लिखेंगे, जिसका टेस्ट बिल्कुल भी खराब नहीं होगा और फिर बच्चे को भी उसे लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।
इसे जरूर पढ़ें: जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं तो जरूर अपनाएं ये 6 बेबी केयर टिप्स
आईस क्यूब का लें सहारा
जिन बच्चों को दवाई लेने में काफी परेशानी होती है, उनके लिए यह टिप्स बेहद काम आएगा। इस टिप्स को अपनाने के लिए आप पहले बच्चे को चूसने के लिए एक छोटा सा आइस क्यूब दें। इससे उसका टेस्ट बड कुछ वक्त के लिए सुन्न हो जाएगा, जिसके बाद वह बेहद आसानी से दवा ले पाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: Baby Care: शिशुओं की स्वच्छता हैं ये 5 नियम, जिसे हर मां को अपनाना चाहिए
ऐसे दें आई ड्रॉप
किसी भी अन्य दवाओं की तरह, आई ड्रॉप भी आपके बच्चों को देने के लिए काफी कठिन हैं। इस स्थिति में, इसे गर्म करने के लिए थोड़ी देर के लिए बोतल को अपने हाथ पर रखें और फिर इसका उपयोग करें। अक्सर कोल्ड आई ड्रॉप देने में बच्चे को परेशानी हो सकती है।
समझाएं जरूरत
दवाइयों के स्वाद के बारे में अपने बच्चों से कभी भी झूठ न बोलें। उन्हें समझाएं कि दवाई लेना क्यों आवश्यक है। दवाओं को कभी भी कैंडी के रूप में न देखें। जब आप बच्चे को दवाई लेने की अहमियत के बारे में समझाएंगी तो यकीनन वह दवाई लेने में बहुत अधिक परेशानी खड़ी नहीं करेगा। इसके अलावा, दवाई के प्रति कभी भी डर पैदा ना करें। मसलन, अगर तुम दवाई नहीं लोगे तो फिर इंजेक्शन लगवाना पड़ेगा। इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल ना करें। इससे बच्चा उस समय के लिए भले ही दवाई ले ले, लेकिन इससे उसके मन में एक डर पैदा हो जाएगा और आगे तक वह दवाई लेने से घबराएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।