हम सभी अपनी किचन में प्लास्टिक फूड रैप का इस्तेमाल करती ही है। अमूमन खाने को सुरक्षित रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन किचन में इसका इस्तेमाल बेहद लिमिटेड ही होता है। आमतौर पर महिलाएं समझती हैं कि प्लास्टिक फूड रैप को भी भोजन को कवर करने के लिए ही यूज किया जा सकता है, जबकि ऐसा नहीं है। अगर आप चाहें तो प्लास्टिक रैप को अन्य भी कई तरीकों से अपने घर में इस्तेमाल कर सकती हैं। सुनने में आपको शायद अजीब लगे लेकिन मामूली सा समझा जाने वाला प्लास्टिक फूड रैप आपकी कई बड़ी परेशानियों को आसानी से हल कर सकता है।
इतना ही नहीं, इसकी मदद से आप अपने घर को भी एक न्यू लुक दे सकती हैं और काफी सारे पैसे भी बचा सकती हैं। अब आप सोच रही होंगी कि एक प्लास्टिक रैप इतना काम का है। जी हां, यह सच है। हो सकता है कि अब तक आप इससे अनजान हों, लेकिन यह लेख पढ़ने के बाद आपको भी प्लास्टिक रैप बेहद काम की चीज नजर आएगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको प्लास्टिक फूड रैप के कुछ अमेजिंग इस्तेमाल के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने घर में भी अप्लाई कर सकती हैं-
इसे भी पढ़ें:किचन में काम को आसान बनाएंगे ये 5 टिप्स और बचेगा आपका बहुत सारा टाइम
केलों को रखे फ्रेश
केले हेल्थ के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं, लेकिन यह बेहद जल्द पककर खराब हो जाते हैं। इसलिए लोग इन्हें एक साथ लाने से बचते हैं। लेकिन अगर आप इन्हें लंबे समय तक खराब होने से बचाना चाहती हैं तो केले के उपर प्लास्टिक रैप से कवर करें। इससे वह लम्बे समय तक पहले जैसे ही बने रहेंगे।
पेंटिंग में करे मदद
घर की पेंटिंग करने के बाद रोलर्स काफी गंदे और पेंट से भर जाते हैं। इतना ही नहीं, उनका अगली सुबह तक सूख जाने का भी खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप घर की पेंटिंग कर रही हैं और चाहती हैं कि रोलर्स अगली सुबह तक क्रस्टी हो जाए तो पेंट और औजारों को सूखने से बचाने के लिए, उन्हें प्लास्टिक रैप की कई परतों में कसकर लपेटें। इससे पेंट ताजा रहेगा और आप सुबह काम फिर से शुरू करने के लिए तैयार होंगी। इसके अलावा अगर आप पेंटिंग के बाद क्लीनिंग के काम को कम करना चाहती हैं तो घर में मौजूद अपने सामान के उपर भी प्लास्टिक रैप कर दें। आप एक ही प्लास्टिक रैप को बार-बार आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह आपका घर व सामान गंदा होने से बचेगा और आपको अलग से सफाई की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें:क्या आपको चमचमाती किचन पसंद हैं तो ये 6 आसान टिप्स आजमाएं
करें गार्डनिंग
अगर आपको गार्डनिंग का शौक है तो प्लास्टिक रैप का यह इस्तेमाल आपको काफी पसंद आएगा। एक पॉट में मिट्टी में सीड्स बोकर आप उसे प्लास्टिक रैप की मदद से कवर कर दें। सील मिट्टी को नम रखने में मदद करता है, जो बदले में बीज तेजी से अंकुरित होने में मदद करता है। हालांकि पॉट में कुछ ताजी हवा के आने-जाने और मोल्ड को रोकने के लिए हर दिन प्लास्टिक रैप के किनारे को उठाएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों