
सिंदूर किस चीज़ से बनता है? सिंदूर वैसे तो चूना और हल्दी के मिक्सचर के साथ मरकरी (मरक्यूरी) को मिलाने से बनता है जो अधिकतर लोग जानते हैं, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि सिंदूर का एक पौधा भी होता है। जी हां, सिंदूर का पौधा जिसे अंग्रेजी में Kamila Tree या Kumkum Tree भी कहा जाता है उसका एक पौधा होता है। ये पौधा देखकर कई लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं क्योंकि इसमें से जो फल निकलते हैं उससे पाउडर और लिक्विड फॉर्म में सिंदूर जैसा लाल डाई बनता है।
इसे कई लोग लिक्विड लिप्स्टिक ट्री भी कहते हैं क्योंकि इससे निकला लाल डाई नेचुरली आपके होंठों को भी रंग सकता है। तो चलिए आज आपको हम सिंदूर के पौधे के बारे में कुछ जानकारी देते हैं।
सिंदूर का पौधा वैसे तो साउथ अमेरिका और कुछ एशियाई देशों में उगाया जाता है और भारत में इसे हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में उगाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- गुड़हल के एक पौधे में भी उगाए जा सकते हैं दो अलग रंग के फूल, जानें कैसे
इस पौधे से ना सिर्फ ये लाल रंग का डाई निकलता है जो अलग-अलग सौंदर्य प्रसाधनों में इस्तेमाल किया जा सकता है बल्कि इसके औषधीय महत्व भी देखे जा सकते हैं। इस पौधे का साइंटिफिक नेम Sinduri (Bixa orellana) है और माना जाता है कि इसके बीज और रूट्स से कुछ तरह की दवाएं बनती हैं। हालांकि, इसे ऐसे ही नहीं खाना चाहिए।

जहां तक इसके यूज का सवाल है तो इससे लिप्स्टिक, हेयर डाई, नेल पॉलिश जैसी कई चीज़ों में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसके कमर्शियल यूज में रेड इंक बनाना, पेंट के लिए इस्तेमाल करना, साबुन के लिए इस्तेमाल करना आदि भी शामिल है। रेड डाई का इस्तेमाल जहां-जहां भी हो सकता है वहां इस पौधे का यूज हो सकता है।
सिंदूर का पौधा आसानी से देखने को नहीं मिलता और इसके एक पौधे से एक बार में 1-1.5 किलो तक सिंदूर फल निकल सकता है। इसकी कीमत भी 400 रुपए प्रति किलो से ज्यादा हो सकती है। हालांकि, जिन इलाकों में ये पाया जाता है वहां पर इसकी कीमत कम भी हो सकती है।
वैसे इस पेड़ से फल से जो बीज निकलते हैं उसे पीसकर सिंदूर भी बनाया जा सकता है क्योंकि ये बिल्कुल नेचुरल है।(इस तरह से स्टाइलिश तरीके से लगाएं सिंदूर)

अब सिंदूर का पौधा कितना कमाल का होता है ये तो हमने आपको बता दिया, लेकिन इस पौधे को कैसे लगाया जा सकता है ये भी आपको बता देते हैं।
इसे लगाने के दो तरीके हो सकते हैं। इसे बीज की मदद से लगाया जा सकता है और दूसरा इसके तैयार पौधे को कलम की मदद से लगाया जा सकता है। सिंदूर का पौधा घर में आसानी से नहीं उग सकता क्योंकि इसके लिए एक निश्चित जलवायु चाहिए। अगर आपने ज्यादा पानी या खाद दे दी तो भी ये पौधा मर जाएगा और अगर कम दिया तो इसमें फल नहीं आएंगे।
इसे उगाने का पूरा तरीका यहां पढ़ें- गार्डन में कैसे लगाएं सिंदूर का पौधा आप भी जानें
इसका जवाब है हां। इससे सिंदूर बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। बाज़ार से मिलने वाले सिंदूर में मरकरी सल्फेट होता है जो केमिकल स्किन और बालों दोनों के लिए अच्छा नहीं होता। इसकी जगह आप नेचुरली इसके बीजों को पीसकर इससे सिंदूर बना सकती हैं। इसके ताज़े फलों को पीसकर लिक्विड सिंदूर की तरह इसका डाई इस्तेमाल किया जा सकता है।
हालांकि, आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि कई लोगों को जड़ी-बूटियों और कुछ खास तरह के पेड़-पौधों से एलर्जी होती है तो आप इसे सिंदूर की तरह इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
आपका इसके बारे में क्या ख्याल है ये हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Amazon/ Flipkart/ Prakriti
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।