इतिहास के पन्नों पर कई ऐसी महिलाओं के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने किसी न किसी रूप में अपना योगदान दिया है। हालांकि, यह लिस्ट इतनी लंबी है कि कुछ नामों को हम जान ही नहीं पाते हैं जैसे- यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि ओटोमन साम्राज्य के मुकाबले मुगल साम्राज्य के बारे में लोग ज्यादा जानते हैं।
हालांकि, कई लोग उस्मानी साम्राज्य से जुड़ी चीजों को जानने में रुचि रखते हैं खासतौर पर उस्मानी सुल्तान के बारे में। ऐसा इसलिए उस्मानिया सल्तनत के दौर के विभिन्न किरदार टीवी ड्रामों और सीरीज का विषय भी बना और इसपर लेखक जेसन गुडविन ने 'लॉर्ड ऑफ दि होराइजंस' (पूर्व और पश्चिम के आक़ा) किताब भी लिखी गई है।
इसलिए आज हम आपको ओटोमन साम्राज्य की एक ऐसी रानी के बारे में बताएंगे, जिन्हें हॉलीवुड की फिल्में ऑफर की गई थीं। कहा जाता है कि यह इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें हैदराबाद का कोहिनूर कहा जाता था। तो चलिए इस लेख में राजकुमारी नीलोफर के बारे में जानते हैं।
ओटोमन साम्राज्य एक तुर्की साम्राज्य था, जिसे 'उस्मानी साम्राज्य' भी कहा जाता है। इसका स्थापना उस्मान गाजी ने की थी। हालांकि, इसके बाद और कई सुल्तानों का शासन रहा है, मगर वर्ष 1266 में इस साम्राज्य का विस्तार पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप से लेकर उत्तरी अफ्रीका तक हो गया था।
इसे जरूर पढ़ें- कौन हैं भारत की पहली हिजाब इंफ्यूलेंसर रमशा सुल्तान, रूढ़िवादी सोच को देती हैं मुंहतोड़ जवाब
नीलोफर तुर्की के ओटोमन साम्राज्य की आखिरी शहजादी थीं। इतिहासकार मोहम्मद सफीउल्लाह बताते हैं कि नीलोफर का जन्म 1916 में तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के राजसी महल में हुआ था। जब वह पैदा हुईं तो तुर्की का राजपरिवार आखिरी सांसे ले रहा था और ओट्टोमन साम्राज्य उखड़ने लगा था।
महज 2 साल की उम्र में उन्होंने पिता को खो दिए थे और जब वो 7 साल की थीं, तो उन्हें अपनी मां के साथ 1924 में तुर्की छोड़कर फ्रांस आना पड़ा। कहा जाता है कि उनका पूरा नाम नीलोफर फरहत बेगम साहिबा था, जिन्हें स्टाइल और फैशन के लिए भी जाना जाता था।
राजकुमारी खूबसूरत होने के साथ-साथ किस्मत की धनी भी थीं, क्योंकि वो दुनिया के सबसे धनी और शाही परिवार की बहू थीं। जी हां, वो हैदराबाद के आखिरी निजाम ने उन्हें अपने दूसरे बेटे आजम जेह के साथ शादी के लिए चुना था।
कहा जाता है कि वो चाहते थे कि उनके बेटे की शादी ओटोमन साम्राज्य वंश में ही हो। इसलिए उन्होंने राजकुमारी के सामने निजाम से शादी करने का प्रस्ताव रखा था।
इसे जरूर पढ़ें- सुल्तान इब्राहिम के हरम से जुड़े ये तथ्य नहीं जानते होंगे आप?
यह वो वक्त था जब निजाम परिवार की महिलाएं ज्यादा पर्दा करना पसंद करती थीं। मगर राजकुमारी नीलोफर ने शादी के कुछ दिन बाद ही फैशन की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने ये रिवाज तोड़ा और हैदराबाद की पार्टियों, समारोहों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया।
जल्द ही उनकी साड़ी, उनकी पसंद की ज्वैलरी तमाम चीजें लोगों को पसंद आने लगीं। फोटोग्राफर उनकी फोटो खींचने के लिए बेताब रहने लगे थे, फिर धीरे-धीरे उनका फैशन दुनियाभर में फॉलो किया जाने लगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।