jhadu pr per lagane se kya hota hai

क्या आप भी मारती हैं झाड़ू पर पैर? जानें इसके अशुभ परिणाम

झाड़ू को घर में रखने से जुड़े कई नियम भी मौजूद हैं जैसे कि झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए, झाड़ू को कभी भी सामने नहीं रखना चाहिए आदि। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि झाड़ू को पैर क्यों नहीं लगाना चाहिए और गलती से लग जाए तो क्या करें। 
Editorial
Updated:- 2025-08-01, 07:31 IST

ज्योतिष शास्त्र में घर की झाड़ू को केवल सफाई का साधन नहीं बल्कि मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। ऐसा माना जाता है कि झाड़ू में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है और इसलिए इसे बहुत पवित्रता और सम्मान के साथ रखना चाहिए। झाड़ू को घर में रखने से जुड़े कई नियम भी मौजूद हैं जैसे कि झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए, झाड़ू को कभी भी सामने नहीं रखना चाहिए बल्कि झाड़ू को हमेशा छुपाकर रखना चाहिए, झाड़ू को गंदे स्थान पर भी नहीं रखना चाहिए आदि। इसके अलावा, एक और नियम भी है कि झाड़ू को कभी भी पैर नही लगाना चाहिए। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि झाड़ू को पैर लगाने से क्या होता है और पैर लग जाने के बाद क्या करना चाहिए?

झाड़ू को पैर लगाने से क्या होता है?

झाड़ू को पैर लगाना साक्षात देवी लक्ष्मी का अनादर माना जाता है। ऐसा करने से लक्ष्मी रुष्ट होती हैं और घर से उनका वास चला जाता है जिससे घर में आर्थिक परेशानियां, धन हानि और दरिद्रता का आगमन हो सकता है। आय के स्रोत बाधित हो सकते हैं और खर्चे बढ़ सकते हैं।

is it good or bad to touch broom with feet

झाड़ू घर से गंदगी और नकारात्मकता को बाहर निकालती है। जब इसे पैर लगाया जाता है तो ऐसा माना जाता है कि यह अपनी सकारात्मक ऊर्जा खो देती है और नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती है। इससे घर में क्लेश, अशांति और आपसी मनमुटाव बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: झाड़ू को खड़ा करके क्यों नहीं रखना चाहिए?

झाड़ू का अपमान करने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अचानक बीमारी, शारीरिक कष्ट या लंबे समय तक चलने वाली स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। झाड़ू को पैर लगाने से व्यक्ति का सौभाग्य रूठ जाता है। बने-बनाए काम बिगड़ने लगते हैं।

झाड़ू को पैर लगाने से कार्यों में बाधाएं आती हैं और सफलता मिलने में कठिनाई होती है। जीवन में दुर्भाग्य बढ़ने लगता है। धन हानि के साथ-साथ, झाड़ू का अनादर करने से कर्ज बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है। व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण कर्ज के जाल में फंस सकता है।

झाड़ू को पैर लग जाए तो क्या करें?

अगर नजाने में झाड़ू को पैर लग जाए तो घबराना नहीं चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी गलतियों के लिए भी समाधान बताए गए हैं जिससे नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है। जैसे ही आपको लगे कि गलती से झाड़ू को पैर लग गया है तुरंत रुकें।

is it right or wrong to touch broom with feet

अपने हाथ जोड़कर मन ही मन देवी लक्ष्मी और झाड़ू से क्षमा याचना करें। सच्ची भावना से की गई क्षमा याचना का बहुत महत्व होता है। झाड़ू को तुरंत उठाकर उसके नियत स्थान पर जहां वह सम्मानपूर्वक रखी जाती है, रख दें। उसे कभी भी ऐसी जगह न रखें जहां उस पर बार-बार पैर लगे।

यह भी पढ़ें: तुलसी के पास झाड़ू रखने से क्या होता है?

झाड़ू पर और उस स्थान पर जहां पैर लगा था थोड़ा सा गंगाजल छिड़कें। गंगाजल को पवित्र माना जाता है और यह नकारात्मक ऊर्जा को शुद्ध करने में सहायक होता है। अगर गंगाजल न हो तो सामान्य शुद्ध जल भी छिड़क सकते हैं। मन ही मन थोड़ी देर के लिए देवी लक्ष्मी का ध्यान करें।

उनकी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करें। आप लक्ष्मी चालीसा या लक्ष्मी मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। अगर आप अपनी गलती को लेकर बहुत चिंतित हैं तो आप अपनी श्रद्धा अनुसार किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न या धन का दान कर सकते हैं। यह गलती के प्राश्चित के रूप में माना जाएगा।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
घर में नई झाड़ू कब नहीं खरीदकर लानी चाहिए?
घर में नई झाड़ू शनिवार और मंगलवार को नहीं खरीदनी चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;