
जब भी हम मुगल साम्राज्य की बात करते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में मुगल बादशाहों के नाम आते हैं। क्योंकि मुगल साम्राज्य में कई ऐसे बादशाह रहे हैं, जिन्हे आज भी याद किया जाता है। लेकिन कहा जाता है कि अकबर मुगल साम्राज्य के तमाम बादशाहों में सबसे ज्यादा ताकतवर राजा था।
इसलिए अकबर के बारे में लगभग सभी लोग जानते हैं लेकिन बहुत कम लोग होंगे जिन्हें इस बात की जानकारी होगी कि अकबर बादशाह के अलावा कुछ महिलाएं ऐसी भी थी जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है जैसे-अकबर की बेगम, अकबर के पिता, अकबर की मां हमीदा बानो बेगम आदि।
हालांकि, बहुत लोगों को अकबर के बारे में और बादशाह हुमायूं के बारे में पढ़ा या फिर सुना होगा लेकिन आज हम आपको अकबर की मां और हुमायूं की सबसे खास पत्नी हमीदा बानो बेगम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने शासन के दौरान समाज का निर्माण किया और उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

मुगल साम्राज्य का दौर लगभग सन 1526 से 1857 तक रहा, जिसकी स्थापना बाबर ने पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी को हराकर की थी। इसके बाद हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां आदि के बाद अंतिम मुगल शासक औरंगजेब था, जिन्होंने अपने शासन के दौरान समाज का निर्माण किया था।
हालांकि, कई इतिहासकारों का मानना है कि सन 1707 से लेकर सन 1857 तक मुगल साम्राज्य के पतन यानि विघटन दौर से गुजर रहा था। इसके अलावा, कुछ महिलाएं भी थीं, जिन्होंने अपना योगदान नीति-निर्माण में दिया था।
इसे ज़रूर पढ़ें-मुगल बादशाह अकबर की इन बेगमों के बारे में कितना जानते हैं आप?

हमीदा बानो बेगम मुगल बादशाह अकबर और हुमायूं की प्रमुख पत्नी थीं। कहा जाता है कि हमीदा बानो बेगम हिन्दाल के गुरु की बेटी थी और एक सिया खानदान से ताल्लुक रखती थीं। हमीदा बानो बेगम का जन्म 1527 में हुआ था।
उनके पिता का नाम शेख अली अकबर जामी था और उनकी मां का नाम फिरोज बेगम था। बता दें कि हमीदा बानो के पिता मुगल राजकुमार हिन्दाल मिर्जा के उपदेशक थे। (मुगल साम्राज्य की शक्तिशाली महिलाएं)

इतिहास के अनुसार कहा जाता है कि हुमायूं की कई बेगम थीं जैसे- माह चुचक बेगम, बेगा बेगम, लेकिन बादशाह सबसे ज्यादा हमीदा बानो बेगम से प्यार करते थे। बता दें कि हुमायूं ने हमीदा बानो बेगम से 29 अगस्त 1541 में निकाह किया था।
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि हमीदा बानो बेगम हुमायूं की कौन-से नंबर की बेगम थीं। बता दें कि हमीदा बानो बेगम एक खूबसूरत महिला थीं, जिन्हें एक बार देखने के बाद लोग उनकी और आकर्षित हुआ करते थे।
मुगल साम्राज्य में कई महिलाएं ऐसी रही हैं, जिन्हें कई तरह की उपाधि मिली हैं मरियम मकानी, मरियम-उज-जमानी आदि। इन महिलाओं में हमीदा बानो बेगम भी शामिल है क्योंकि इन्हें मरियम मकानी की उपाधि मिली थी। इस उपाधि को बादशाह अकबर ने अपनी मां हमीदा बानो बेगम को दिया था।
कहा जाता है कि हमीदा बानो बेगम की मृत्यु 29 अगस्त 1604 में हुई थी और उनकी कब्र हुमायूं के मकबरे में आज भी मौजूद है।
इसे ज़रूर पढ़ें-मुगल बादशाह अकबर की पहली बेगम के बारे में कितना जानते हैं आप?
उम्मीद है कि आपको हमीदा बानो बेगम से संबंधित यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही आपको आर्टिकल कैसा लगा? यह हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य खबर और बिग बॉस कंटेस्टेंट से जुड़ी जानकारी पाने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Google Image)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।