क्या आप भी उन दुकानदारों में से हैं जो पूरी श्रद्धा के साथ दुकान-दफ्तर में कदम रखते ही सबसे पहले देवी-देवताओं को नमन-पूजन कर के शुभ वातावरण रखने में विश्वास करते हैं? ऐसा है तो जान ले कि आपको अपने दुकान-दफ्तर में कौन सी मूर्ति रखनी चाहिए।
गणेश भगवान की प्रतिमा रखें
यदि आप गणेश प्रतिमा अपने कार्यस्थल यानी दुकान या ऑफिस में रखना चाहते हैं तो खड़े हुए गणेशजी की प्रतिमा रखना बहुत ही शुभ होता है। इससे उस स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। उस काम में वृद्धि होती है और तरक्की होती है। ऐसे में आप भी अपने दुकान-दफ्तर में गणेश भगवान की प्रतिमा जरूर रखें।
लक्ष्मी माता की प्रतिमा रखें
आपको अपने दुकान-दफ्तर में लक्ष्मी माता की प्रतिमा अवश्य ही रखना चाहिए। दुकान-दफ्तर में कदम रखते ही सबसे पहले शुद्ध मन से आप उन्हें नमन करें और धूपबत्ती जला कर वातावरण को सुगन्धित एवं पवित्र करें। ऐसा करने से लक्ष्मी माता का खुश हो जाएंगी। सुबह दफ्तर खोलने के समय और शाम में माता की आरती जरूर करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ेंःExpert Tips: घर की सुख समृद्धि और धन-धान्य के लिए भूलकर भी घर के मंदिर में न रखें भगवान की ऐसी मूर्तियां
अपने कुल-देवता को रखें
यदि आपको अपने कुल-देवता के बारे में पता हों तो उनका भी चित्र या मूर्ति पूरी श्रद्धा के साथ अपने प्रतिष्ठान में अवश्य रखें जो कि आप लिए विशेष फलदायी होगा। डेली सुबह धूपबत्ती जलाकर उनकी पूजा करनी चाहिए। सुबह आपको अपने दुकान या दफ्तर में गंगाजल भी डालना चाहिए। ऐसा करने से आपकी चारों और शुद्धता बनी रहती है।
इसे भी पढ़ेंःघर के मंदिर से तुरंत हटा दें ये 5 चीजें, हो जाएंगे मालामाल
बड़े चित्र और मूर्तियां न रखें
बहुत बड़े चित्र और मूर्तियां रखना अच्छा नहीं माना जाता है। इसके लिए नियम यह है कि अपने हाँथ की हथेली से बड़े चित्र नहीं होने चाहिए और देव मूर्ति भी ऐसी चुनें जो आपके अंगूठे के आकर से ज़्यादा बड़ी ना हो। हर नियम के पीछे कोई ना कोई वैज्ञानिक आधार ज़रूर होता है, इसके पीछे भी अवश्य ही होगा।
मूर्ति के आस-पास गंदगी न रखें
आपको अपने दुकान-दफ्तर को हरमेशा साफ- सुथरा ही रखना चाहिए। बता दें कि आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि देव मूर्ति के आस-पास गंदगी ज़रा भी ना हो क्योंकि देवता वहीं वास करते हैं जहाँ साफ-सफाई और शुद्ध वातावरण रहता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों