पेरिस ओलंपिक 2024 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। यह इसी महीने की 26 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इसके लिए भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार है। पुरुष से लेकर महिलाओं तक ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने भारत को जीत दिलाने के लिए कमर कस ली है। आपको बता दें, भारत ने पिछली बार टोक्यो ओलंपिक खेलों में 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल्स जीतकर इतिहास रच दिया था। उसी तरह इस बार भी भारत की नजरें अपने पदकों की संख्या बढ़ाने पर टिकी है और इसके लिए उसे अपने निशानेबाजों से भी काफी उम्मीदें हैं। इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में एक अनुभवी महिला निशानेबाज श्रेयसी सिंह भी हिस्सा लेने जा रही हैं, जो पहली बार किसी ओलंपिक में खेलने वाली हैं। जानकारी के लिए बता दें, वह एक एक विधायक भी हैं, जो साल 2020 में जमुई की सीट से भाजपा में शामिल हुईं थी। आइए श्रेयसी सिंह के बारे में विस्तार से जानते हैं।
View this post on Instagram
32 वर्षीय श्रेयसी सिंह एक अनुभवी निशानेबाज होने के साथ-साथ बिहार में बीजेपी की महिला विधायक हैं। वह बिहार के जमुई से विधायक हैं। विधायक बनने के बाद भी श्रेयसी ने निशानेबाजी में भारत के लिए परचम लहराने का फैसला लिया है। इसी तरह वह ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली देश की पहली विधायक बन जाएंगी। साथ ही, देशवासियों को भी पेरिस ओलंपिक में श्रेयसी से काफी उम्मीदें होंगी। बता दें, श्रेयसी को राजेश्वरी कुमारी के साथ महिला ट्रैप इवेंट टीम में शामिल किया गया है।
इसे भी पढ़ें- ओलंपिक में भारत ने कब लिया था पहली बार हिस्सा? कब जीता पहला मेडल? यहां जानें 124 सालों के अहम पलों का इतिहास
View this post on Instagram
श्रेयसी सिंह को निशानेबाजी अपने ही परिवार से विरासत में मिली है। दरअसल, उनके पिता दिग्विजय सिंह पूर्व केंद्र मंत्री थे और वे शूटर भी थे। यही नहीं, श्रेयसी के दादा सेरेंद्र सिंह भी शूटर रह चुके हैं। इसके अलावा, श्रेयसी की मां पुतुल कुमारी बिहार की बांका लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी हैं। श्रेयसी ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने एमबीए किया और फिर श्रेयसी साल 2020 में भाजपा में शामिल हो गईं। वह बिहार के जमुई में विधायक हैं।
इसे भी पढ़ें- जानिए ओलंपिक खेलों में क्या रहेगा टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।