इस साल 26 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इसे लोग देव दिवाली के नाम से भी जानते हैं। इस पर्व को भी लोग दिवाली की तरह ही खास मानते हैं। दीपों से घरों को सजाया जाता है और भगवान को प्रसन्न करने के लिए घर के आंगन में और पूजा स्थल पर रंगोली बनाई जाती है।
अगर आप भी कार्तिक पूर्णिमा के दिन रंगोली बनाने के लिए आसान रंगोली डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। वैसे तो कार्तिक पूर्णिमा में मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा होती, इसलिए आप इस तरह से मिलते जुलते रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा पर बनाएं चांद का रंगोली डिजाइन(Simple Rangoli Design For Kartik Purnima)
इस तरह के रंगोली डिजाइन बनाने के लिए आपको बस 2 से 3 रंगों की जरूरत होती है। साथ ही यह रंगोली डिजाइन बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। क्योंकि यह त्योहार चांद से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस तरह का डिजाइन काफी शुभ माना जाता है। (10 मिनट में बन जाएंगे मोर के ये रंगोली डिजाइन)
इसमें आप दिए के साथ भी चांद की रंगोली को सजा सकती हैं। यह डिजाइन काफी सुंदर लगता है। इसमें आप चांद के साथ में बना हुआ डिजाइन स्किप कर सकती हैं। आप सीधा चांद के बॉर्डर पर दिए लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-देव दीपावली पर सजाना चाहते हैं घर का आंगन, तो बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन
कार्तिक पूर्णिमा 2023 दीपक रंगोली डिजाइन(Round Rangoli Design For Kartik Purnima)
अगर आप दिए का रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं, लेकिन कुछ अलग डिजाइन चाहिए, तो आप इस तरह का रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान होता है।
इसे बनाने के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि आपको ज्यादा रंगो की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह का डिजाइन आपके आंगन में काफी सुंदर लगेगा।(इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन)
अगर आप दीपक नहीं बनाना चाहती हैं, तो आप रंगोली को असली दिए से सजा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Rangoli Design 2023: रंगोली से सजाएं अपना आंगन, ये रहे सिंपल और खूबसूरत डिजाइन
कार्तिक पूर्णिमा 2023 सिंपल रंगोली डिजाइन (Kartik Purnima Rangoli Design)
अगर आप बिल्कुल सिंपल रंगोली चाहती हैं, तो इससे अच्छा डिजाइन और कोई नहीं हो सकता। इसे आप बहुत ही आसानी से बना लेंगी।
इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। क्योंकि इसमें आपको बस चॉक की मदद से छोटा दीपक के साथ रंगोली बनाना है, और बीच में कार्तिक पूर्णिमा लिखना है।
आप चाहें तो इस रंगोली के चारो तरफ गोल रंगोली डिजाइन भी बना सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों