Tulsi Vivah Rangoli Design 2023: तुलसी विवाह के दिन रंगोली से सजाएं अपना आंगन, ये रहे सिंपल और खूबसूरत डिजाइन

Tulsi Vivah Easy Rangoli Design: हिंदू धर्म में तुलसी माता का बहुत महत्व है। हर शुभ कार्य में तुलसी के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। इस साल 24 नवंबर को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाएगा। इस खास दिन पर लोग हर साल तुलसी विवाह का आयोजन करते हैं।
बड़े-बड़े शहरों में इस पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। माता के इस खास पर्व को लोग घरों में बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि आप तुलसी माता को प्रसन्न करने के लिए अपने घर के आंगन में रंगोली भी बना सकते हैं।
दिवाली का पर्व जा चुका है और अपने इस पर्व में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में रंगोली तो जरूर बनाई होगी। लेकिन तुलसी विवाह में आप रंगोली बनाना कैसे भूल सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान रंगोली डिजाइन बताने वाले हैं, जो तुलसी विवाह के दिन आप बना सकते हैं।
तुलसी माता और शालिग्राम भगवान का बंधन (Simple Rangoli Design For Tulsi Vivah)

इस तरह के डिजाइन देखकर तो हर कोई आपकी तारीख किए बिना रह नहीं पाएगा। सबसे खास बात यह है कि इसे बनाना काफी आसान होता है। आपको साइड में दो गन्ने का बांबू बनाना है और उसके ऊपर पत्तों को डिजाइन बनाना है।
इस डिजाइन को बनाने के लिए आप घर में मौजूद किसी भी डंडी का सहारा ले सकती हैं। बीच में आपको तुलसी माता का पौधा बनाना है।

इसे बनाने के लिए आप स्केल का सहारा ले सकती हैं, क्योंकि आपको गमला बनाना है। इसके साथ ही रंग भरने के लिए आप बोतल का प्रयोग करें। (10 मिनट में बन जाएंगे मोर के ये रंगोली डिजाइन)

ऐसा करने से रंगोली कलर फैलता नहीं है। इससे रंगोली जल्दी भी बन जाती है। पूरी रंगोली बनाने के बाद आपको दोनों बांबू पर नीचे जोड़े की बंधी हुई गांठ बनाएं।

इस डिजाइन को पहने आपको चॉक या पेंसिल की मदद से बनाएं। फिर इसमें रंग भरे। इसके बाद आप इसमें रंग भरें और सबसे लास्ट में चारों तरफ दिए रख दें।
Rangoli Design 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!
राउंड शेप तुलसी विवाह रंगोली डिजाइन (Round Tulsi Rangoli Design)

इन डिजाइन को बनाने के लिए आप घर में मौजूद थाली का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको सिंपल सबसे पहले थाली की मदद से गोल डिजाइन बनाना है। आप अगर दिया तुलसी रंगोली बनाना चाहती हैं, तो आप थाली आधा गोल ही बनाएं।

उसके ऊपर आप दिए का डिजाइन बनाएं। बिंदी-बिंदी वाली डिजाइन आप बोतल की मदद से बना सकती हैं। स्वास्तिक का डिजाइन बनाने से पहले आप सबसे पहले दिए के डिजाइन में रंग भर दें, फिर उसपर स्वास्तिक बनाएं। आप पौधा बनाने के लिए हल्के हरे और डार्क हरे रंग का प्रयोग कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Diwali Rangoli Design: इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन
तिल्ली की मदद से बनाएं तुलसी रंगोली डिजाइन (Tulsi Esay Rangoli Design)

इस तरह के डिजाइन आपको देखने में मुश्किल लग रहे होंगे। लेकिन यह बनाने में काफी आसान होते हैं। इसे बनाने के लिए आपको सिंपल स्केल की मदद से बॉक्स बनाना है। आप पहले चॉक की मदद से डिजाइन बना लें।

फिर बोतल की मदद से रंग भरे और तिल्ली की मदद से इसमें सीधी-सीधी रेखा खीचें। इस तरह का डिजाइन बनाना काफी आसान होता है, यह बहुत जल्दी बन जाते हैं। इसमें आप कमल वाला डिजाइन भी बना सकती हैं।
रंगोली पूरी होने के बाद आप इसे दिए से सजाएं। दिए से रंगोली का कलर उभरकर सामने आता है।
थाली रंगोली डिजाइन

आप अगर बहुत ज्यादा सिंपल रंगोली डिजाइन चाहती हैं, तो इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता। थाली रंगोली डिजाइन काफी ट्रेड में रहते हैं।
आप पान के पत्तों की मदद से सुंदर रंगोली डिजाइन बना सकती हैं।
तुलसी विवाह स्वास्तिक डिजाइन
अगर आप कुछ आसन रंगोली चाहती है, तो स्वास्तिक डिजाइन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है, इसे बनाने समय भी कम लगता है। आप चाहे, तो इसे बनाने के लिए किसी बड़ी थाली का इस्तेमाल कर सकती हैं।

तुलसी विवाह मोर रंगोली डिजाइन
अगर आप मोर का डिजाइन बनाने में एक्सपर्ट हैं, तो इसे भी आप बना सकती हैं। इसमें आप चूड़ियों की जगह दिए भी सजा सकती हैं।

अनोखा रंगोली डिजाइन

अगर आप इस बार कुछ अलग करना चाहते हैं, तो बड़ी रंगोली डिजाइन बनाने की तैयारी कर सकते हैं। इस डिजाइन को बनाना काफी आसान है। लेकिन इसके लिए आपको अधिक रंगोली कलर का आवश्यकता होगी।

इसके सिवा अगर आप रंगोली बनाने में एक्सपर्ट हैं, तो तुलसी विवाह के दिन इस तरह का रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।