
Easy Rangoli Designs For Dev Diwali: देव दिवाली का पर्व हर साल दिवाली के पंद्रह दिन बाद मनाया जाता है। हिंदू धर्म में देव दिवाली की बहुत महिमा है। देव दिवाली को त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहा जाता है।
इस त्योहार को भी लोग बिल्कुल दिवाली की तरह ही मनाते हैं। इस दिन भी लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए घर में दीपक जलाते हैं, रंगोली बनाते हैं और घर को सजाते हैं। इस साल देव दिवाली 26 नवंबर को मनाई जाएगी।
अगर आप भी देव दिवाली के लिए आसान रंगोली डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो परेशान मत होइए, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको सबसे आसान रंगोली डिजाइन बताने वाले हैं। इस तरह के रंगोली डिजाइन 10 मिनट में बन जाते हैं।

इस तरह के रंगोली डिजाइन बनाना सबसे आसान होता है। क्योंकि इसमें आपको गोल डिजाइन बनाने होते हैं। गोल रंगोली डिजाइन (Gol Rangoli Designs) बड़ी आसानी से बन जाते हैं। इसमें आपको कलर भरने में भी परेशान नहीं होती।

गोल गुल्लक के आकार के रंगोली डिजाइन बनाने के लिए आप थाली का प्रयोग कर सकते हैं। छोटी से बड़ी थाली का प्रयोग करके आप इन्हें बनाएं।
इसे भी पढ़ें- Rangoli Design 2023: रंगोली से सजाएं अपना आंगन, ये रहे सिंपल और खूबसूरत डिजाइन

साथ ही, अगर आपको रंगोली कलर भरने नहीं आते हैं, तो इसके लिए भी हमारे पास अच्छा उपाय है। आप एक बोतल में रंग भरके रंगोली बना सकते हैं। (10 मिनट में बन जाएंगे मोर के ये रंगोली डिजाइन)

छोटी बोतल का प्रयोग करें। अगर आपके पास छोटी बोतल नहीं है, तो आप सिलाई मशीन में तेल डालने वाली बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं। वह भी छोटी होती है और उसके आगे के बने डिजाइन से आप आसानी से रंग भर पाएंगे।

गुल्लक का आकार गोल होता है, इसलिए इस तरह के गोल रंगोली डिजाइन काफी पसंद किए जाते हैं। इस रंगोली डिजाइन को देखकर आपको लग रहा होगा कि यह काफी मुश्किल होगा, लेकिन ऐसा नहीं है।
इसमें आप केवल बीच वाला गोल डिजाइन बनाकर भी अपनी रंगोली पूरी कर सकती हैं। बीच वाला गोल डिजाइन आपकी रंगोली (New Rangoli Designs Easy) को काफी सुंदर बनाएगा। साथ ही इसे बनाना भी आसान होता है।

इसे बनाने के लिए आपको बस बोतल में रंग भरना है और रंगोली पर डालना है। इससे कलर फैलता नहीं है। साथ ही, बीच का डिजाइन आप तिल्ली की मदद से बना सकती हैं। ये डिजाइन आप बहुत जल्दी बना लेंगे।
इसे भी पढ़ें- Rangoli Design 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!

अगर आप माता के कलश को रखने के लिए रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इसे बना सकते हैं। यह रंगोली डिजाइन काफी बड़ा है। लेकिन आप इसे छोटे साइज में बनाकर खत्म कर सकती हैं।
इस रंगोली डिजाइन में आप देख सकती हैं कि बस गोल डिजाइन (Rangoli Design Photo) मनाया गया है और उसमें क्रिस-क्रॉस की रेखा खींची गई है। यह दिखने में आपको भले ही मुश्किल लग रही हो, लेकिन इसे बनाना काफी आसान है।

आप कम समय में इसे बनाना चाहती हैं, तो छोटे साइज में इस रंगोली डिजाइन को बनाएं। (इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन)

आप अगर रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहती हैं, तो फूलों वाली रंगोली बनाएं। इसे बनाने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी। ऐसे रंगोली डिजाइन हर किसी को पसंद आते हैं। साथ ही इन्हें आपको बनाने में परेशानी भी नहीं होगी।
इसे बनाने में आपको मुश्किल से 10 मिनट लगेंगे। आपको बस 3 रंग के फूलों को लेना है। अगर आपके बस अलग अलग रंग के फूल नहीं है, तो आप फूलों और रंगो दोनों को मिलकर रंगोली बना सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।