kalash design rangoli for pongal

Kalash Design Rangoli For Surya Pongal: सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए कलश डिजाइन की रंगोली है बेहद खास, कुछ ही मिनटों में जाएगी बन

घर के आंगन पर पोंगल के मौके पर आप इन आसान डिजाइंस को बना सकते हैं। इन डिजाइन को बनाने के लिए आप रंगों के अलावा फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-01-15, 17:19 IST

Simple Rangoli Designs: लगभग हर तीज-त्योहार के मौके पर घर के दरवाजों या आंगन पर कई तरीके की रंगोली के डिजाइन को बनाया जाता है। यह सभी डिजाइन त्योहार के हिसाब से ही चुनें जाते हैं। वहीं दक्षीण भारत में पोंगल का त्योहार 15 जनवरी 2024 से मनाया जा रहा है। यह कुल 4 दिन का त्योहार होता है।

इसके दूसरे दिन यानी सूर्य पोंगल के मौके पर आप कलश के डिजाइन की रंगोली बना सकती हैं। कलश के डिजाइन को काफी शुभ माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कलश के डिजाइन की रंगोली जो खास आप सूर्य पोंगल के दिन बना सकती हैं और घर के आंगन को खूबसूरत बना सकती हैं।

स्वास्तिक डिजाइन रंगोली (Simple Pongal Rangoli Designs)

swastik rangoli design

कलश के साथ स्वास्तिक डिजाइन बनाना चाहती हैं इस तरह से कलश के अंदर इसे बना सकती हैं। आप चाहे तो कलश डिजाइन के साथ दिया और सूर्य का आकार बना सकती हैं। इस तरीके की रंगोली को आप रंगों की जगह पर फूलों की मदद से भी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Surya Pongal Rangoli Designs 2024: सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए 20 मिनट में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

मंडला डिजाइन रंगोली (Easy Rangoli Designs For Pongal)

mandala design rangoli

बारीकी से बने डिजाइन को बनाना चाहती हैं मंडला आर्ट वर्क को कलश के अंदर की तरफ गोलाई में बना सकती हैं। कलश के साथ आप पीछे की ओर सेमी सर्किल में सूर्य के डिजाइन को बना सकती हैं। सूर्य के डिजाइन के साथ आप फूल-पत्ती के रंगोली आर्ट को भी बना सकती हैं।

सूर्य डिजाइन रंगोली (Surya Pongal Rangoli Designs)

surya design rangoli

सूर्य पोंगल के मौके पर आप सतरंगी और पीले रंग की मदद से सूर्य के डिजाइन को बना सकती हैं। सूर्य के डिजाइन के साथ आप नारियल के पेड़ के डिजाइन को रंगोली आर्ट में बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन के साथ डॉट-डॉट के पैटर्न में रंगोली का डिजाइन बना सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: थाली और बोतल की मदद से इस तरह बनाएं आसान रंगोली डिजाइन, नहीं फैलेगा रंग

सर्किल डिजाइन रंगोली (Circle Rangoli Designs For Surya Pongal)

circle design rangoli

गोल डिजाइन की रंगोली को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। सर्किल के अंदर के आप एक से ज्यादा कलश के डिजाइन के साथ कमल के फूल को बना सकती हैं। सर्किल के बॉर्डर के लिए आप चौड़े बॉर्डर के डिजाइन को बना सकती हैं। 

  

 

अगर आपको पोंगल के लिए खास रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।