
जब भी ऑफिस में कम्फर्टेबल कपड़े पहनने की बात आती है, तो हम अक्सर फॉर्मल आउटफिट के अलग-अलग डिजाइंस को सर्च करते हैं, लेकिन सर्दियों में किस तरह के कपड़े पहनें इसके बारे में हम सबसे ज्यादा विचार करते हैं। इस बार आप कुछ अलग तरह के डिजाइन वाले कार्डिगन को स्टाइल करें। कार्डिगन पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसके ट्रेंडी और सबसे अलग डिजाइन ऑप्शन आप चूज करके लुक को क्रिएटिव बना सकती हैं। आइए आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के कार्डिगन को वियर कर सकती हैं।
लुक क्रिएटिव नजर आएगा। जब आप फ्लोरल डिजाइन वाले कार्डिगन को वियर करेंगी। इस तरह के कार्डिगन आपको कीरोशिया से तैयार हुआ मिलेगा। इसमें अलग-अलग कलर का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि कलर अच्छे से उभरकर नजर आए। इसे आप व्हाइट कलर पैंट या टॉप के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में आपको इस तरह के कार्डिगन 500 से 800 रुपये में मिल जाएंगे।

अगर आपको ट्रेंडी डिजाइन वाले कार्डिगन को वियर करना पसंद है, तो ऐसे में आप जाली वर्क वाले कार्डिगन को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के कार्डिगन डिजाइन पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें एक ही ऊन का इस्तेमाल करके इसे तैयार किया जाता है। इसे फैंसी बनाने के लिए इसके नेकलाइन डिजाइन और आगे की तरफ चेन दी जाती है। इससे ये पहनने के बाद स्टाइलिश लगता है। आप इस तरह के कार्डिगन को जींस के साथ वियर कर सकती हैं।

सिंपल लेकिन एलीगेंट लुक के लिए आप तस्वीर में नजर आने वाले कार्डिगन को वियर कर सकती हैं। इस तरह के कार्डिगन आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। जिसे आप जींस या पैंट के साथ वियर कर सकती हैं। इसमें आपको सिर्फ ऊपर की तरह डिजाइन मिलेगा। नीचे का कार्डिनग आपको प्लेन मिलेगा। इसे पहनने के बाद आपका लुक अच्छा नजर आएगा।
-1763638915721.jpg)
इसे भी पढ़ें: Black Jeans संग पेयर करें ये वुलन टॉप, यहां देखें लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइंस
आप ऑफिस कूल लुक के लिए ब्लॉक डिजाइन वाले कार्डिगन को वियर कर सकती हैं। इस तरह के कार्डिगन पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही इसमें आपको कलर ऑप्शन कई सारे मिल जाएंगे। साथ ही इसे किसी भी कलर की जींस के साथ वियर किया जा सकता है। मार्केट में आपको ये कार्डिगन आसानी से मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Woolen Kurti Designs: ऑफिस गर्ल्स के लुक को स्टाइलिश बना देंगी ये वुलन कुर्तियां, देखें ट्रेंडी डिजाइंस
ऑफिस में पहनने के लिए आप इन कार्डिगन डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही आपको सर्दियों में कम्फर्टेबल कपड़े पहनने को मिल जाएंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Myntra, Velvery
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।