herzindagi
thai pongal easy rangoli designs

Thai Pongal Rangoli Designs: थाली और बोतल की मदद से इस तरह बनाएं आसान रंगोली डिजाइन, नहीं फैलेगा रंग

New Pongal Rangoli Designs: थाई पोंगल का त्योहार हर साल पोंगल के दूसरे दिन बनाया जाता है। इस दिन घर के आंगन में रंगोली बनाना शुभ होता है।  
Editorial
Updated:- 2024-01-12, 13:57 IST

हर साल पोंगल का त्योहार लगातार 4 दिनों तक मनाया जाता है। पोंगल का अर्थ है फसल का मौसम। इस पर्व का अर्थ सूर्य देवता और इंद्र देवता को प्रसन्न करना होता है, ताकि साल भर अच्छी धूप और अच्छी वर्षा हो। सूर्य देवता और इंद्र देवता की कृपा से ही किसानों की फसल अच्छी होती है और हम सभी को भोजन मिलता है।

इस पर्व में रंगोली बनाने का विशेष महत्व है। सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के रंगोली डिजाइन बनाते हैं। अगर आप भी आसान रंगोली डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आप थाली और बोतल की मदद से आसानी से रंगोली डिजाइन बना लेंगे। 

थाई पोंगल के दिन बनाएं ऐसे रंगोली डिजाइन (Matka Rangoli Designs)Matka Rangoli Designs

थाई पोंगल के दिन अनाज रखे हुए मटके का रंगोली डिजाइन बनाना शुभ होता है। अगर आप कोई खूबसूरत रंगोली डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो यह डिजाइन बेस्ट है। आप रंगोली की चमक बनाने के लिए स्पार्कल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके पास रंगोली कलर नहीं है, तो आप इस तरह का डिजाइन पीले फूलों से भी बना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Rangoli Designs for Mattu Pongal 2024: मट्टू पोंगल पर 30 मिनट में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

मटके के साइड में बनाएं पेड़ (Easy Matka Rangoli Designs)

Matka Rangoli Design

क्योंकि यह पर्व किसानों और कृषि से जुड़ा हुआ है, इसलिए मटके के साइड में पेड़-पौधे बनाना शुभ माना जाता है। आप इस तरह के रंगोली डिजाइन अपने घर के छत पर बड़े स्पेस में बना सकते हैं। इसके लिए आपको तरह-तरह के रंगों की जरूरत होगी। अगर आप इसे अपने घर के अंदर कमरे में बनाना चाह रहे हैं, तो आपको इसे छोटा करने के लिए मटके का डिजाइन छोटा कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Rangoli Designs: पोंगल पर घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये रंगोली डिजाइंस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Simple Rangoli (@simple_rangoli)

चाय छन्नी की मदद से भरे रंग (Easy Rangoli Designs For Thai Pongal)

thai rangoli

अगर आपके घर में बोतल नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप चाय छन्नी की मदद से आसानी से रंग भर सकते हैं। रंगोली बनाने का यह तरीका सबसे ज्यादा यूज किया जाता है। (5 मिनट में बनाएं दिए वाली रंगोली डिजाइन)

फूलों वाली रंगोली

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 💝TANU RETURN GIFTS🎁 (@tanu_return_gifts)

इस तरह के रंगोली डिजाइन बनाने में आपको मात्र 10 मिनट लगेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आपको रंग फैलने और डिजाइन बनानें की चिंता भी नहीं रहेगी। अक्सर लोग फूलों वाली रंगोली पोंगल के इस पर्व में बनाना पसंद करते हैं। अगर आपके पास समय कम है, तो आप इस तरह का रंगोली डिजाइन ट्राई करें। (इस तरह बनाएं Kolam Rangoli Design)

हैंगर और चूड़ियों की मदद से बनाएं रंगोली डिजाइन (Rangoli Designs For Thai Pongal)

Rangoli Designs For Thai Pongal

अगर आप रंगोली बनाना नहीं आता है, तो आप चूड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। चुड़ियों वाला यह डिजाइन बनाकर आप सूर्य देवता या मटके का डिजाइन बना सकते हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- simple_rangoli, Insta, Youtube 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।