June 2025 Holiday Calendar: आ गई जून की छुट्टियों की लिस्‍ट, जानें बैंक और पब्लिक हॉलीडे की डिटेल्स यहां

June 2025 Holidays List: जून 2025 की छुट्टियों की लिस्ट आ गई है। इस महीने साप्ताहिक अवकाशों के अलावा कुछ बैंक और सार्वजनिक अवकाश भी रहेंगे। 7 जून को बकरीद/ईद-उल-जुहा एक बड़ा अवकाश है। इसके अलावा, कुछ राज्यों में क्षेत्रीय छुट्टियां भी होंगी, जिनमें केरल की 6-8 जून और ओडिशा-मणिपुर में 27-29 जून तक लगातार बैंक बंद रहने की जानकारी है। आइए साल 2025 के जून महीने में आने वाली छुट्टियों की लिस्ट देख लेते हैं।
Updated:- 2025-05-30, 13:47 IST
image

June 2025 Holidays List: गर्मियों की छुट्टियों के साथ-साथ अब नए महीने की शुरुआत होने वाली है। इसकी शुरुआत होने से पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून 2025 के लिए बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में, हर कोई जानना चाहता है कि आने वाले दिनों में कितने अवकाश हैं। जून के महीने में अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बनाने की सोच रही हैं या बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना चाहती हैं, तो छुट्टियों की यह लिस्ट आपके लिए बेहद काम की साबित होगी।

दरअसल आरबीआई की ओर से इस महीने कुल 12 छुट्टियों के बारे में बताया गया है, जिसमें हर रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल है। इस लेख में हम आपको जून 2025 में पड़ने वाली सभी बैंक और पब्लिक हॉलिडे की पूरी जानकारी देंगे। इससे आप अपने फाइनेंशियल कामकाज की योजना बना सकती हैं। साथ ही, परिवार या दोस्तों के साथ किसी छोटी ट्रिप को भी बेहतर ढंग से प्लान कर सकती हैं। तो आइए, बिना देर किए जानते हैं कि जून 2025 में कब-कब रहेगी छुट्टियां।

जून 2025 में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

Holidays calendar 2025

1 जून (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी – सभी बैंक बंद

6 जून (शुक्रवार) – ईद-उल-अजहा (बकरीद) – केवल केरल में बैंक बंद

7 जून (शनिवार) – बकरीद (ईद-उल-अजहा) – पूरे भारत में बैंक बंद

8 जून (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी – सभी बैंक बंद

11 जून (बुधवार) – संत गुरु कबीर जयंती / सगा दावा – सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद

14 जून (शनिवार) – दूसरा शनिवार – सभी बैंक बंद

15 जून (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी – सभी बैंक बंद

22 जून (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी – सभी बैंक बंद

27 जून (शुक्रवार) – रथ यात्रा / कांग (रथजत्रा) – ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद

28 जून (शनिवार) – चौथा शनिवार – सभी बैंक बंद

29 जून (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी – सभी बैंक बंद

30 जून (सोमवार) – रेमना नी – मिजोरम में बैंक बंद

इसे भी पढ़ें- जून 2025 में नामकरण के लिए कौन-कौन सी शुभ तिथियां हैं? यहां देखें लिस्ट

बैंक बंद हों तो क्या करें?

June 2025 holidays calendar

अगर छुट्टी वाले दिन बैंक बंद हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। बैंकों में छुट्टी होने के बावजूद भी आप अपने जरूरी काम ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए आसानी से निपटा सकती हैं। पैसे का लेन-देन हो या कोई और बैंकिंग सेवा, इन डिजिटल सुविधाओं पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ता है। इसके लिए UPI और अन्य मनी ट्रांजक्शन वाले मोबाइल ऐप जैसी डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी। यहां तक कि आप एटीएम से कैश निकाल सकती हैं और ज्दायातर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन भी बिना रुकावट के चलती रहेंगी।

इसे भी पढ़ें- Bank Account For Minors: अब 10 साल के बच्चे भी चला सकते हैं अपना बैंक अकाउंट, क्या पैरेंट्स कर पाएंगे एक्सेस?

कुछ राज्यों में लगातार रहेंगे 3 दिन बैंक बंद

RBI bank holidays June 2025

केरल में 6 से 8 जून तक: केरल में 6 जून को ईद-उल-अजहा, 7 जून को बकरीद (ईद-उज-जुहा) और 8 जून को रविवार होने के कारण लगातार तीन दिनों तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

ओडिशा-मणिपुर में 27 से 29 जून तक: इसी तरह, ओडिशा और मणिपुर में 27 से 29 जून तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।

मिजोरम में 28 से 30 जून तक: मिजोरम में भी 28 से 30 जून तक लगातार तीन दिनों के लिए बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।

इसे भी पढ़ें- School Summer Vacation 2025 में बच्चों को बिस्तर और स्क्रीन से रखना चाहती हैं दूर? तो ये 5 एक्टिविटीज आएंगी काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik, Shutterstock


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।