simple ram mandir rangoli

Jai Shree Ram Rangoli Designs: 10 मिनट में बन जाएंगी 'जय श्री राम' के नाम की ये खास रंगोली डिजाइन, ऐसे करें रामलला का स्वागत

Lord Ram Rangoli: राम नवमी के मौके पर भगवान 'जय श्री राम' के नाम की इन खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स को बना सकती हैं। इन डिजाइन्स को आप 10 से 15 मिनट के अंदर बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-04-16, 23:22 IST

अयोध्या नगरी में प्रभु श्री राम पधार चुके हैं। 22 जनवरी, 2024 को रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया था। जहां देशभर के प्रतिष्ठित लोगों ने राम मंदिर में शिरकत की थी। राम नवमी के पर्व का जश्न पूरे देश में बड़े ही जोरों-शोरों से मनाया जाता है। घर की सजावट के साथ-साथ लोग राम नाम के जयकारे व शोभा- यात्रा भी निकालते हैं। हिंदू धर्म में रंगोली बनाना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग भगवान को खुश करने के लिए घर के आंगन और मुख्य द्वार पर त्योहार से जुड़ी कलाकृतियां बनाकर रंगोली डिजाइन करते हैं।

इस साल रामनवमी का पर्व 17 अप्रैल को पूरे देश में बड़े ही भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस पर्व की तैयारी की झलक अयोध्या नगरी में देखने को मिल रही है। इस पर्व पर लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना पसंद करते हैं। अगर आप भी रामलला के स्वागत के लिए खास रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं तो श्री राम के नाम की इन रंगोली से घर को सजा सकती हैं।

त्रिशुल श्री राम नाम रंगोली डिजाइन

jay shree ram naam ki rangoli

  • राम नवमी का पर्व इस साल बेहद ही खास तरीके सेलिब्रेट किया जाएगा। इस बात की झलक देशभर में देखने को मिल रही है।
  • रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के बाद इस खुशी का जश्न बेहद ही भव्य तरीके से होगा।
  • इस खुशी में  शामिल होने के लिए आप इस रंगोली डिजाइन को अपने घर के आंगन में बना सकती हैं।
  • त्रिशूल के साथ जय श्री राम का रंगोली डिजाइन बनाने के लिए स्केल और चॉक की मदद से सीधी लाइन ड्रा करें।
  • त्रिशूल को बनाने के लिए पहले चॉक की मदद से डिजाइन करें। ऐसा करने से आप इस डिजाइन को जल्दी बना पाएंगे।
  • इसके बाद लाइन के बाहर फेविकोल बॉटल की मदद से डॉट बनाते हुए गोला बनाएं।
  • अब आगे माचिस की तीली और इयरबड्स की मदद से फूल बनाएं।
  • बीच के हिस्से को त्रिशूल वाले रंग से भर कर लाल रंग से जय श्री राम लिखें।

इसे भी पढ़ें-Jai Shri Ram Rangoli: चम्मच और कांटे की मदद से 20 मिनट में बन जाएंगे श्री राम के नाम वाले रंगोली के ये आसान डॉट डिजाइन

डॉट्स रंगोली डिजाइन

jai shree ram rangoli

  • रामलला के स्वागत के लिए आप इस रंगोली को मुख्य द्वार बना सकती हैं।
  • इसके लिए थाली रखकर उसके बाहर फेविकोल बोतल की मदद से डॉट रखते हुए गोला बनाएं।
  • इसके बाद चम्मच और तीली की मदद से फूल बनाएं।
  • लाल और ऑरेंज रंग की मदद से गोले के खाली हिस्से को भरें।
  • अब इसके बीच सफेद रंग की मदद से जय श्री राम लिखें।

चरण-पादुका रंगोली डिजाइन

jai shree ram rangoli design

  • भगवान श्री राम के आने की खुशी में आप अपने घर आंगन व मुख्य द्वार पर रामलला के चरण पादुका की रंगोली डिजाइन बना सकती हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले जगह को क्लीन करें।
  • अब स्केल की मदद से चौकोर बॉक्स बनाएं।
  • नीले रंग से बॉक्स को भरें। इसके बाद पीले रंग से चरण बनाएं।
  • चरण के दोनों ओर सफेद रंग से श्री राम लिखकर रंगोली को पूरा करें।
  • रंगोली और खूबसूरत बनाने के लिए किनारे पर फूल व पत्तियां बना सकती हैं।

जय श्री राम बॉर्डर रंगोली डिजाइन

jai shree ram border design

  • राम नवमी के मौके पर आप घर के मुख्य द्वार के किनारे पर इस रंगोली डिजाइन को बना सकती हैं।
  • इस रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए स्केल और चाक की मदद पतला चौकोर बॉक्स बनाएं।
  • बॉक्स को बनाने के बाद खाली जगह को ऑरेंज रंग की मदद से फिल करें।
  • अब आप इसके बीच दीया व सफेद रंग की मदद से जय श्री राम लिखें। 
  • रंगोली और बहुत आकर्षक बनाने के लिए किनारे पर दीपक व फूल बना सकती हैं।

इयरबड्स की मदद से बनाएं 'जय श्री राम' रंगोली

rangoili design jay shree ram

  • भगवान के स्वागत के लिए आप घर के आंगन जय श्री राम की यह रंगोली बना सकती हैं। 
  • इस रंगोली को आप 10-15 मिनट में बना सकती हैं।
  • इसके लिए गोल आकार में डॉट रखते हुए गोला बनाएं।
  • गोला बनाने के लिए किनारे पर लाल रंग से तीन फूल बनाएं।
  • अब इयरबड की मदद से किनारे पर बने डॉट को अंदर की ओर फैलाएं।
  • इसके बाद फूल को बनाते हुए बीच के खाली हिस्से को पर्पल रंग से भरें।
  • रंग भरने के बाद बीच के खाली हिस्से में 'जय श्री राम' लिखें।

इसे भी पढ़ें-Lord Ram Rangoli: चम्मच, थाली, तिल्ली जैसी चीजों से केवल 15 मिनट में बन जाएंगे श्री राम के नाम के ये रंगोली डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- @rangoli nation

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।