
Ayodhya Ram Mandir: लगभग हर शुभ घड़ी के मौके पर हम घर को सजाते हैं और सजावट के लिए हम अक्सर घर की दहलीज और आंगन के बीच में रंगोली बनाना पसंद करते हैं। शुभ घड़ी की बात करें तो 22 जनवरी 2024 यानी आज के दिन अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है।
Simple Ram Rangoli Design: इस समारोह का जश्न पूरा देश जोरो-शोरो से मना रहा है। रंगोली के डिजाइन की बात करें आजकल डॉट रंगोली डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं चम्मच और कांटे की मदद से श्री राम के नाम वाले रंगोली डिजाइन जिन्हें आप डॉट-डॉट कर आसानी बना सकती हैं।

श्री राम संग माता सीता के कुछ प्यारे लम्हे आप रंगोली के जरिये भी दर्शा सकते हैं। इसके लिए आप घर की दहलीज पर दोनों की छवि रंगों के जरिये बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप फोर्क यानी कांटे की मदद ले सकती हैं। यह आपकी रंगोली के डिजाइन को डेप्थ और 3डी बनाने में सहायता करेगा।
इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Rangoli Designs: राम के नाम से खिल उठेगा आंगन, केवल 30 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये आसान डिजाइन

रामलला के आने की खुशी में घर के आंगन या मंदिर के सामने आप इस तरह से धनुष के आकार की रंगोली बना सकती हैं। डॉट रंगोली डिजाइन धनुष के बॉर्डर को बनाने में सहायता करेगी। आप चाहे तो सर्किल बनाकर सूर्य के डिजाइन बना सकती हैं और इसके अंदर आप धनुष का डिजाइन बना सकती हैं।

श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हम जा नहीं सकते हैं तो क्या हुआ घर की दहलीज पर आप झंडा बनाकर डॉट डिजाइन की मदद से बाउंड्री बना सकती हैं। इस तरह के रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए आप भगवा और सफेद रंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। झंडे के साथ आप फूलों और पत्तियों के डिजाइन को बना सकती हैं और इन्हें आकर्षक बनाने के लिए चम्मच की मदद से सही आकार दे सकती हैं।

सिंपल और आसान डिजाइन की डॉट रंगोली बनाना चाहती हैं तो इस तरीके से सर्किल बनाकर आप अंदर सफेद रंग की मदद से आसानी से श्री राम लिख सकती हैं। इस तरीके के डिजाइन को आकर्षक बनाने के लिए सिंपल गोलाई की जगह पान के पत्ती का डिजाइन बना सकती हैं।
अगर आपको श्री राम पर आधारित ये आसान डॉट रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram/rangoli_nation
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।