herzindagi
vastu tips for snake plant

Snake Plant: क्या घर में स्नेक प्लांट रखना ठीक है? जानें क्या कहता है वास्तु

घर में पौधों को सही दिशा में लगाने से खुशहाली बनी रहती है और इससे वास्तु भी ठीक बना रहता है। अगर आप भी सही नियम के अनुसार पौधों को रखते हैं तो ये आर्थिक लाभ भी दिलाते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-01-17, 10:18 IST

वास्तु की मानें तो कई ऐसे पौधे हैं जिन्हें घर में लगाना शुभ माना जाता है और कुछ पौधों को घर से दूर रखने की सलाह दी जाती है जिससे खुशहाली बनी रहे और समृद्धि आए। मान्यता है कि यदि आप घर में इन पौधों को सही दिशा और स्थान पर लगाते हैं तो ये सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।

ऐसे ही पौधों में से एक पौधा है स्नेक प्लांट। आपने अक्सर घर की सजावट बढ़ाने के लिए इस पौधे को घर के लिविंग रूम में या फिर किसी अन्य स्थान पर लगा हुआ देखा होगा। हम  इस पौधे को इसके कई फायदों की वजह से भी घर में लगाते हैं और ऐसा माना जाता है कि यह हवा को शुद्ध करता है, लेकिन अगर हम वास्तु की बात करें तो क्या ये पौधा घर में लगाना ठीक है? आइए इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु एक्सपर्ट डॉ आरती दहिया से विस्तार से जानें। 

क्या वास्तु के अनुसार स्नेक प्लांट घर में लगाना ठीक है? 

is it good to plant snake plant

अगर हम वास्तु की मानें तो आपके घर के कुछ विशेष स्थानों पर लगाया गया स्नेक प्लांट खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। घर की सुख समृद्धि के लिए स्नेक प्लांट को घर के भीतर और बाहर किसी भी जगह लगाया जा सकता है।

यह पौधा घर के लिए सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और नकारात्मकता को दूर करने में मदद करता है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को बेडरूम में लगाना शुभ माना जाता है। इससे पति-पत्नी के बीच के रिश्ते मधुर बने रहते हैं और आपसी झगड़ों से बचा जा सकता है। इसे पौधे को आप सजावट के रूप में लिविंग रूम में भी लगा सकते हैं। इस पौधे को हमेशा ऐसे स्थान पर रखा जाता है जहां सबकी नजर पड़े और इसका पूरा प्रभाव आपके घर के लोगों पर हो सके। 

किस स्थान पर स्नेक प्लांट रखना सबसे शुभ है 

ऐसा माना जाता है कि प्रवेश द्वार के पास या लिविंग रूम (लिविंग रूम में लगाएं ये पौधे) में स्नेक प्लांट लगाने से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। लिविंग रूम को अक्सर घर का केंद्रीय स्थान माना जाता है जहां परिवार के सदस्य इकट्ठा होते हैं और ऐसा माना जाता है कि इस पौधे की उपस्थिति एक स्वागत योग्य माहौल बनाने में मदद करती है।

इस पौधे का वास्तु इसे बेडरूम में लगाने की सलाह भी देता है क्योंकि इससे आपको आरामदायक नींद को बढ़ावा मिलता है और रिश्ते प्रगाढ़ होते हैं। हालांकि इस पौधे को आपको बेड के ठीक सामने न रखकर बिस्तर के बगल में रखने की सलाह दी जाती है। यह आपके लिए एक शांत वातावरण प्रदान करने में मदद करता है। 

घर के स्टडी रूम में लगा स्नेक प्लांट होता है शुभ 

can we keep snake plant

स्नेक प्लांट को अगर आप अपने घर के वर्क स्टेशन या फिर स्टडी रूम में लगाती हैं तो ये आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इस पौधे को धन का कारक भी माना जाता है और इसे घर में लगाने से आपकी आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहती है। 

इसे जरूर पढ़ें: घर की सुख समृद्धि के लिए वास्तु के अनुसार लगाएं स्नेक प्लांट

घर में स्नेक प्लांट लगाने की सही दिशा 

वास्तु सिद्धांतों के अनुसार स्नेक प्लांट की सही दिशा घर का दक्षिण, पूर्व और दक्षिण पूर्व होती है। इस पौधे को किसी भी टेबल की सतह पर रखने से बचना चाहिए और इसे किसी और इंडोर प्लांट से दूर रखें। आपको इस पौधे को बाथरूम में रखने से भी बचना चाहिए। कई लोग बाथरूम की सजावट के लिए इस पौधे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। 

विकास और समृद्धि को बढ़ावा देता है स्नेक प्लांट 

is snake plant good for home

स्नेक प्लांट की ऊपर की ओर उठी पत्तियों का प्रतीकवाद विकास और समृद्धि से जोड़ा जाता है। यह पौधा सकारात्मक विकास और सद्भाव को बढ़ावा देता है। इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है और नकारात्मक शक्तियों को दूर किया जा सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें: घर पर जरूर लगाएं स्नेक प्लांट, जानें इसके फायदे

घर में किस तरह लगाएं स्नेक प्लांट 

  • यदि आप वास्तु के अनुसार स्नेक प्लांट लगा रहे हैं तो इसे किसी मेज या अन्य सतह पर न रखें। इस पौधे को हमेशा जमीन में ही रखना अच्छा माना जाता है। इसे आप किसी गमले में या घर के गार्डन में सीधे ही लगा सकते हैं। 
  • इस पौधे के आस-पास कोई अन्य पौधा न लगाएं अन्यथा ये अपनी पूर्ण ऊर्जा को प्रवाहित नहीं कर पाता है।  
  • स्नेक प्लांट को स्टडी रूम में रखने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। इस पौधे को आप अपनी डेस्क पर या खिड़की पर रख सकते हैं। 

 

यदि आप घर में स्नेक प्लांट लगाते हैं तो इसके लिए सही दिशा का ध्यान रखना जरूरी है, जिससे सुख समृद्धि बनी रहे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।