Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:30 PM IST

मनी प्लांट में लाल धागा बांधने से क्या होता है? ज्योतिष से जानें

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को बेहद पुजनीय माना जाता है। इन्ही में से एक मनी प्लांट भी है। अब ऐसे में मनी प्लांट में लाला धागा बांधने से क्या होता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2025-08-04, 19:43 IST
benefits of tying kalawa on money plant for money and financial growth

मनी प्लांट को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में मनी प्लांट हरा-भरा और स्वस्थ रहता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और नकारात्मकता को दूर करता है, जिससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को सही दिशा में रखने से शुभ फल मिलते हैं। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। इस दिशा के देवता गणेशजी हैं और प्रतिनिधि शुक्र ग्रह हैं। गणेशजी अमंगल का नाश करते हैं और शुक्र सुख-समृद्धि लाते हैं।

मनी प्लांट शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। घर में मनी प्लांट लगाने और उसकी सही देखभाल करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे व्यक्ति के जीवन में धन और ऐश्वर्य की वृद्धि होती है। अब ऐसे में अगर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो मनी प्लांट से जुड़ा एक ऐसा उपाय है। जिसे करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मनी प्लांट में लाल धागा बांधने से दूर होगी आर्थिक तंगी

tie-kalava-1736510565

मनी प्लांट को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग को शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। जब इन दोनों को एक साथ जोड़ा जाता है, तो यह घर में धन और समृद्धि को आकर्षित करने में मदद करता है। लाल रंग सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है। मनी प्लांट में लाल धागा बांधने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मनी प्लांट में लाल धागा बांधने से कर्ज, फिजूलखर्ची और आर्थिक तंगी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आप लाल धागा को शुक्रवार के दिन विशेष रूप से बांधें और मनी प्लांट की पूजा भी करें। इससे घर की आर्थिक स्थिति दूर हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें -   आपके पास भी है मनी प्लांट तो उससे जरूर बांधें ये चीज, घर में रुकने लगेगा पैसा

मनी प्लांट में लाल धागा बांधने का महत्व

money-plant-1-1

लाल रंग को शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मनी प्लांट में लाल धागा बांधने से घर में धन और समृद्धि आने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा माना जाता है कि इससे धन की देवी लक्ष्मी जी का वास घर में होता है और धन-धान्य में बरकत बनी रहती है। ज्योतिष में लाल रंग को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मनी प्लांट में लाल धागा बांधने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह घर में कलह-क्लेश दूर करता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखता है।

इसे जरूर पढ़ें - क्या मनी प्लांट को घर के मुख्य द्वार पर रखना ठीक है? जानें वास्तु के नियम

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।