image

Vastu Shastra Upay 19 September: घर में तुलसी और शमी का पौधा लगाने से दूर होंगी परेशानियां, जानें सही दिशा

 ज्योतिष शास्त्र में पौधों का विशेष महत्व होता है। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि घर में सही पौधे को लगाने से हर तरफ सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही आपके घर का वातावरण हमेशा पवित्र होता है। इसलिए लोग तुलसी और शमी को लगाते हैं, लेकिन इन्हें कौन सी दिशा में लगाना है इसके बारे में एस्ट्रोलोजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-19, 10:56 IST

घर को हरा-भरा रखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए अक्सर लोग अपनी घर के बाहर या छत पर अलग-अलग तरह के पौधे लगाते हैं। इसमें कुछ फूल देते हैं, तो कुछ फल वाले होते हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार, लोग अपने घर में तुलसी और शमी का पौधा भी जरूर लगाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन्हें लगाने से माता लक्ष्मी का वास बना रहता है। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद रहता है। तुलसी और शमी के पौधे को बस आपको सही दिशा में लगाना चाहिए, ताकि आपकी सारी परेशानियां हल हो सके। आइए इसके बारे में विस्तार से एस्ट्रोलोजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल से जानते हैं।

शमी और तुलसी का पौधा लगाने के लाभ

  • तुलसी के पौधे को देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रिय माना गया है। घर में तुलसी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है। रोजाना तुलसी को जल चढ़ाने और पूजा करने से पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
  • शमी का पेड़ शनि देव से जुड़ा हुआ है और इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शमी पूजन करने से शनि दोष और कुंडली के अन्य ग्रहदोष दूर होते हैं।

2 - 2025-09-19T104115.925

तुलसी और शमी एक साथ लगाने का लाभ

  • घर में तुलसी और शमी दोनों पौधे एक साथ लगाने से जीवन में आने वाली रुकावटे कम हो जाती है।
  • ऐसा कहा जाता है कि अगर आप इन दोनों पौधों को साथ में लगाते हैं, तो परिवार किसी तरह की परेशानी नहीं आती है।
  • इन दोनों को साथ में लगाने से पितरों की कृपा बनी रहती है और घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल मजबूत होता है।

1 - 2025-09-19T104112.402

 

इसे जरूर पढ़ें -  क्या शमी का पौधा घर पर लगाना ठीक है? जानें ज्योतिष की राय

किस दिशा में लगाएं तुलसी और शमी का पौधा?

  • तुलसी का पौधा घर के आंगन या पूर्व दिशा/उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में लगाना सबसे शुभ माना जाता है।
  • शमी का पौधा दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) या पश्चिम दिशा में लगाना लाभकारी होता है।
  • ध्यान रखें कि दोनों पौधों को छाया वाली जगह पर न रखें, इन्हें सूर्य की रोशनी अवश्य मिलनी चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: तुलसी में जल चढ़ाने का सही समय जानें

आपके घर में भी अगर यह दोनों पौधे लगे हुए हैं, तो इनकी दिशा का खास ध्यान रखें। इससे आपके परिवार में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। साथ ही आपके जीवन की रुकावटें भी कम हो जाएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;