Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:40 PM IST

Gold Loan vs Personal Loan: आपके लिए कौन-सा लोन लेना है ज्यादा सही? यहां जानें फायदे और नुकसान

गोल्ड लोन या पर्सनल लोन दोनों ही अपनी जगह पर खासियत रखते हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि दोनों में क्या अंतर है और दोनों में से क्या बेहतर है। पढ़ते हैं आगे... 
Updated:- 2025-11-29, 09:00 IST
gold vs personal loan

 जब गोल्ड की बात आती है तो हम सब उसे अपने घर में सहेज कर रखते हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में हमने काफी बदलाव देखा है। लोग गोल्ड से भी काफी पैसा कमा रहे हैं। वे गोल्ड केवल अपने घरों में सहेज कर नहीं रखते बल्कि गोल्ड के माध्यम से लोन लेकर अपनी इच्छाओं को पूरा भी कर रहे है, लेकिन गोल्ड लोन पर्सनल लोन के मुकाबले कितना अच्छा है और दोनों की क्या खासियत है, क्या सीमाएं हैं, इनके बारे में पता होना जरूरी है। ज्यादातर लोग पर्सनल लोन की तरफ जाते हैं, वहीं जिन लोगों को जानकारी है वे गोल्ड लोन की तरफ जाते हैं। ऐसे में दोनों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गोल्ड लोन या पर्सनल लोन कौन-सा है ज्यादा सही। पढ़ते हैं आगे... 

गोल्ड लोन vs पर्सनल लोन

अगर आप कम ब्याज पर लोन लेना चाहती हैं तो गोल्ड लोन आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकता है। ऐसे में आप गोल्ड को गिरवी रखकर लोन ले सकती हैं इसके लिए बैंक को और एनबीएफसी का रिस्क बेहद कम होता है। वहीं, अगर पर्सनल लोन की बात करें तो इसमें ज्यादा ब्याज देना पड़ता है।

gold loan vs personal loan

हांलाकि इसके लिए किसी सिक्योरिटी की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर आपका सैलरी अकाउंट है तो आप आसानी से पर्सनल लोन ले सकती हैं। 

अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है लेकिन घर या बैंक के लॉकर में सोना है तो पर्सनल लोन की बजाय गोल्ड लोन बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है, लेकिन अगर आपके पास इतना सोना नही है कि उसे गिरवी रखा जा सके तो फिर पर्सनल लोन की तरफ जाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें -अब घर में रखे Gold से भी भर सकते हैं अकाउंट, फायदा लेने के लिए अपनाएं ये आसान स्टेप्स

यदि आपका क्रेडिट स्कोर कम है, जिसके कारण आप पर्सनल लोन नहीं ले पा रही हैं या आपको कठिनाई हो रही है तो गोल्ड लोन आपके बेहद काम आ सकता है। गोल्ड लोड लेने के लिए क्रेडिट हिस्ट्री इतनी इंपोर्टेंट नहीं होती है। पर्सनल लोन के लिए क्रेडिट स्कोर जरूर चेक किया जाता है। 

gold loan vs personal loan

 बता दें कि दोनों लोन के अपने-अपने फायदे होते हैं। वहीं, दोनों को बेहद आसानी से प्राप्त भी किया जा सकता है, लेकिन अगर आपको कम ब्याज पर, फौरन पैसा चाहिए तो गोल्ड लोन आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। वहीं, अगर आपको लंबी अवधि और भावनात्मक सुरक्षा के लिए लोन चाहिए तो पर्सनल लोन आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ऐसे में आप जब भी लोन लें तो यह आपके समय, आर्थिक स्थिति और आपकी क्षमता पर निर्भर करता है कि कौन सा लोन आपके लिए बेहतर रहेगा।

इसे भी पढ़ें -अब AI इमेज की पहचान करना हुआ आसान, Gemini में आया नया फीचर, फेक इमेज पर लगेगी रोक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।