
रूस को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है। हाल ही में रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ दी है जो अभी तक थमने का नाम नहीं ले रही है और अब इस जंग का क्या अंजाम होगा और यह जंग कब रूकेगी इस बात का अनुमान लगाना काफी मुश्किल है और इस जंग के बाद से रूस का नाम सबकी जुंबा पर चढ़ गया है।
आपने रूस देश के बारे में कई बातें सुनी होंगी लेकिन आज हम आपको रूस से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। तो चलिए जानते हैं रूस देश की बारे में कुछ ऐसी बातें जो इसे अन्य देशों से अलग बनाती है।

जी हां रूस में पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा है। पूरे रूस में करीब 54% महिलाएं है जबकि पुरुषों का प्रतिशत 46% हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि रूस महिला प्रधान देश है। क्या आप जानना चाहते हैं यह अतंर क्यों है? बता दें कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान से ही जनसंख्या में अंतर आना शुरु हुआ था और इस युद्ध के दौरान करीब 25 मिलियन रूसी सैनिक मारे गए थे। हालांकि, अब युद्ध एक बार फिर से जंग छिड़ गई है और देखना होगा कि इस जंग का अंजाम क्या होगा। इसके साथ ही बता दें कि रूस में पुरुषों की उम्र अभी भी महिलाओं की तुलना में बहुत कम है।
क्या आप जानते हैं रूस में सबसे लंबा रेलवे रूट है? शायद नहीं तो आपको बता दें कि दुनिया में सबसे लंबा रेलेवे सिस्टम रूस में है। बता दें कि ट्रांस-साइबेरियन रेलवे मास्को से लेकर व्लादिवोस्टॉक तक फैला हुआ है जो कुल 5,772 मील लंबा है और इस रेलवे रूट की एक खास बात यह है कि यह चीन और मंगोलिया से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में अगर आप चीन या मंगोलिया जाना चाहते हैं तो इस रेलवे रूट से यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ ही यह रेलवे रूट भी बेहद खूबसूरत है जिसमें बैठने के बाद आपको चारों ओर पहाड़ दिखेंगे।
क्या आप जानते हैं कि साइबेरिया रूसी संघ का 77% हिस्सा है? यानी साइबेरिया रूस का सबसे बड़ा क्षेत्र है और सबसे अजीब बात यह है कि इस पूरे क्षेत्र में केवल 20% रूसी लोग ही साइबेरिया में रहते हैं। इसका कारण यह है कि यहां की परिस्थितियां काफी असामान्य है जिसका कारण बेहद कम लोग ही यहां रहते हैं और आपको बता दें कि यहां का तापमान हमेशा माइनस में रहता है।

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि अगर रास्ते में कहींएम्बुलेंस दिख जाए तो उसे रास्ता देना चाहिए और सबसे पहले एम्बुलेंस को जाने देना चाहिए भले ही कितना भी ट्रैफिक क्यों न हो। लेकिन, अगर हम आपसे पूछें कि आप ट्र्रैफिक जाम से बचने के लिए क्या करते हैं? तो शायद आपका जवाब होगा कि आप उस दिन मेट्रो से सफर करते हैं या फिर गाड़ी की जगह बाइक लेकर जाते हैं क्योंकि बाइक पतली सी जगह से निकल जाती है और आप अपनी मंजिल पर पहुंच भी जाते हैं।
लेकिन, क्या आप जानते हैं रूस के लोग ट्रैफिक से बचने के लिए फर्जी एम्बुलेंसका इस्तेमाल करते हैं। शायद यह बात सुनकर आपको भी हैरानी होगी लेकिन यह सच है। बता दें कि रूस की अमीर जनता अक्सर ऐसा करती है ताकि वह समय से ऑफिस या अन्य जगह पर पहुंच जाएं।
इसे भी पढ़ें:जानिए केरल से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स, जिससे अब तक अनजान हैं आप
क्या आप सोच सकते हैं कि कोई देश अपने कुछ शहरों को छिपाकर रख सकता है? यानी किसी देश में ऐसे शहर मौजूद हैं जो दुनिया की नजर से छिपे हुए हैं और उनके बारे में भी कोई जानता भी नहीं है। जी हां यह बात एकदम सच है। बता दें कि रूस में करीब 15 ऐसे शहर हैं जिन्हें रूस द्वारा दुनिया की नजर से छिपाकर रखा गया है।
इसे भी पढ़ें:यूक्रेन देश से जुड़े इन रोचक तथ्यों के बारे में जानें

क्या आप जानते हैं पहली बार बाहरी अंतरिक्ष यात्रा किसने की थी और किस साल अंतरिक्ष में किसी इंसान ने अपने कदम रखे थे और वह कौन -था और किस देश का नागरिक था? शायद नहीं तो आपको बता दें कि यूरी गगारिन ने सबसे पहले बाहरी अंतरिक्ष यात्रा की थी और बता दें कि यूरी गगारिन रूस के नागरिक थे जो पेशे से पायलट और कॉस्मोनॉट थे।
शायद आपने वोदका पी होगी? लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है इस शब्द की उत्पति कहां से हुई? शायद नहीं तो आपको बता दें कि दुनिया को यह शब्द रूस की देन है। रूस में वोदा का मतलब पानी होता है और इसी से बना है शब्द वोदका। हालांकि, वोदा और वोदका दोनों में काफी अतंर है।
रूस के साइबेरिया में बैकाल झीलपाई जातीहै। यह झील न केवल केवल दुनिया की सबसे गहरी झील है, बल्कि इसमें दुनिया के ताजे पानी का लगभग 20% हिस्सा है। यही कारण है कि रूस के लोग साफ पानी पीते हैं।

यह कहना गलत नहीं होगा कि पुरुषों की शान होती है दाढ़ी और इससे उनकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन, सोचिए अगर किसी देश का कानून यह कहता हो कि पुरुषों द्वारा दाढ़ी रखे जाने पर टैक्स लिया जाएगा तो आपको यह सुनकर कैसा लगेगा? शायद आपको हंसी आएगी और आप सोचेंगे कि यह क्या बात हुई। लेकिन, आपको बता दें कि पीटर द ग्रेट के शासन के दौरान अगर कोई पुरुष दाढ़ी रखता था तो उस पर टैक्स लगाया जाता था।
तो ये थे रूस देश से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य जिनके बारे में शायद आप पहले नहीं जानते होंगे।उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहे हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Google.Com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।