हैदराबाद रेप केस के आरोपी एनकाउंटर में मारे गए, क्या पुलिस ने भारी दबाव में लिया एक्शन, जानें

हैदराबाद रेप केस में कानूनी कार्रवाई शुरू होने से पहले ही आरोपियों का एनकाउंटर क्या पुलिस पर बढ़ते दबाव का नतीजा है? जानिए पूरी खबर 
Updated:- 2019-12-10, 11:55 IST
image

हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और उसके बाद उन्हें जिंदा जला दिए जाने की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। देशभर से आरोपियों को सार्वजनिक तौर पर फांसी दिए जाने की मांग उठ रही थी। इस मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का भी गठन कर दिया गया था। लेकिन एक नये घटनाक्रम में चारों आरोपी गुरुवार को पुलिस के हाथों एनकाउंटर में मारे गए। सूत्रों के अनुसार पुलिस इन आरोपियों को क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए घटनास्थल पर लेकर गई थी। लेकिन आरोपियों ने वहां से भागने की कोशिश की और इसी दौरान ये आरोपी मारे गए। रेपिस्ट्स के एनकाउंटर में मारे जाने पर सोशल मीडिया में हैदराबाद पुलिस की वाहवाही हो रही है। महिलाओं के खिलाफ रेप के बढ़ते मामले और बर्बरता से लोगों में असंतोष इतना ज्यादा बढ़ गया है कि आरोपियों का एनकाउंटर होने पर देश भर में खुशी जताई जा रही है। 

 

पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस कमिश्नर ने इस एनकाउंटर की पुष्टि कर दी है। इस पर पीड़िता के पिता ने सरकार को बधाई दी है और कहा है कि अब उनकी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।

इसे जरूर पढ़ें: Telangana veterinary doctor केस महिला सुरक्षा पर उठाता है गंभीर सवाल

रेप विक्टिम्स के आरोपियों के मारे जाने के बाद तेलंगाना के कानून मंत्री इंद्रकरण रेड्डी ने कहा है, 'कानूनी प्रक्रिया से पहले ही भगवान ने आरोपियों को सजा दे दी। आरोपियों ने भागने की कोशिश की थी तो उन्हें मार गिराया गया। इससे हैदराबाद समेत पूरे देश में खुशी की लहर है।'

सेलेब्रिटीज ने जताई खुशी

बॉलीवुड के एक्टर्स सहित कई सेलेब्रिटीज ने इस एनकाउंटर को सही बताया है और कहा है कि आरोपियों के मारे जाने से पीड़िता को इंसाफ मिला है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।