अपराधी की क्रूरता से उसकी तरफ आकर्षित होती हैं ये महिलाएं

कुछ महिलाएं क्रिमिनल्स की आपराधिक गतिविधियों से इतनी ज्यादा आकर्षित हो जाती हैं कि उनसे उन्हें प्रेम हो जाता है। ऐसी महिलाएं आम तौर पर लो सेल्फ एस्टीम्ड होती हैं।

hybristophilia women Big
hybristophilia women Big

महिलाएं सेक्शुअल एक्टिविटी के बारे में कभी दबे-छुपे तरीके से तो कभी उत्साह के साथ बात करती हैं। कभी-कभी महिलाएं इससे जुड़े कुछ कड़वे अनुभव भी आपस में बांटती हैं लेकिन इससे जुड़ी कुछ बेहद हैरान कर देने वाली चीजों पर चर्चा आपको शायद ही सुनने को मिले। हाइब्रिस्टोफिलिया भी इसी में शुमार है। इसे सेक्शुल पैराफिलिया या परवर्जन भी कहा जाता है। क्रूर और हिंसक तरीके से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले क्रिमिनल्स के प्रति कुछ महिलाएं आकर्षित हो जाती हैं, इसी को हाइब्रिस्टोफिलिया का नाम दिया जाता है।

महिलाओं में ज्यादा दिखते हैं ऐसे मामले

hybristophilia women inside

हाइब्रिस्टोफिलिया से आमतौर पर महिलाओं ज्यादा प्रभावित होती हैं। शायद आप इससे अंजान हों लेकिन आपको ऐसे कई उदाहरण सुनने को मिल जाएंगे, जिनमें ऐसी महिलाओं का जिक्र आता है। अगर आप बिना किसी तर्क के किसी अपराधी के प्रति आकर्षित हो रही हैं तो आप इस स्थिति का शिकार हो सकती हैं। यह एक तरह का सेक्शुअल पैराफिलिया है, जिसमें महिलाएं ऐसे पुरुषों के साथ हमबिस्तर होने के लिए आकर्षित होती हैं, जिसने रेप, मर्डर या डकैती जैसी गतिविधियों को अंजाम दिया हो।'

दो तरह के होते हैं हाइब्रिस्टोफिलिएक्स

हालाकिं हाइब्रिस्टोफिलिएक्स क्रिमिनल के प्रति आकर्षित होते हैं, लेकिन उसके साथ आपराधिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेते। दरअसल उन्हें लगता है कि वे अपराधी का व्यवहार बदल सकती हैं या फिर उन्हें अपराध करने से रोक सकती हैं। ऐसी महिलाएं अक्सर अपराधी के हिंसक व्यवहार के लिए कोई ना कोई एक्सक्यूज देती हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि हिंसक व्यक्ति उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाएगा। ऐसी महिलाएं सोचते-समझते हुए खुद को ऐसी स्थितियों में डालती हैं, जिससे आपराधिक व्यक्ति, जिनसे वे आकर्षित हुई हैं, उन्हें सिड्यूस करे या मैन्युपुलेट करे।

हाइब्रिस्टोफिलिएक्स भी दो कैटेगरी के होते हैं, एक एग्रेसिव और दूसरे पैसिव। ऐसी महिलाएं जो जेल में बंद कैदियों के लिए अपना प्यार जाहिर करती हैं, पैसिव हाइब्रिस्टोफिलिएक्स में शुमार की जाती हैं। वहीं एग्रेसिव हाइब्रिस्टोफिलिएक्स ऐसी होती हैं, जो अपराधी की सीधे तौर पर मदद करती हैं, उनके लिए शिकार फंसाती हैं, लाश को ठिकाने लगाने में मदद करती हैं या खुद भी ऐसे अपराध करती हैं। दरअसल ऐसी महिलाओं में यह समझ नहीं होती कि वे जिसकी मदद कर रही हैं वह असामाजिक तत्व है, वे प्यार के काबिल नहीं हैं और अपने इशारों पर दूसरों को नचाने वाले हैं। ऐसी महिलाएं अपराधी की क्रिमिनल एक्टिविटी से आकर्षित होती हैं और वह चाहती हैं कि अपराधी उन्हें प्यार करे।

ऐसे रिश्तों का नहीं होता फ्यूचर

पैसिव और अग्रेसिव हाइब्रिस्टोफिलिएक्स का भविष्य अमूमन खराब ही होता है। साइकोलॉजिस्ट का सुझाव है कि फीमेल हाइब्रिस्टोफिलिएक्स कई बार अपराधी के लिए प्लान बनाती हैं और कई बार उनसे सेक्शुअली अराउज होने के लिए उन्हें अपराध करने को उत्तेजित करती हैं।

इन वजहों से होता है ऐसा व्यवहार

इस बार में अक्सर विचार किया जाता है कि हाइब्रिस्टोफिलिएक्स का ऐसा व्यवहार किन वजहों से होता है। एक आशंका यह जताई जाती है कि जो महिलाएं ऐसे पुरुषों की तरफ आकर्षित होती हैं, उन्हें इन पुरुषों से वह प्यार मिलता है, जो उन्हें सामान्य तौर पर शायद ही मिले। एक और आशंका यह होती है कि ऐसी महिलाएं इन पुरुषों को उनके भयावह क्राइम्स की वजह से ज्यादा बड़ा मर्द मानती हैं। हाइब्रिस्टोफाइल्स आमतौर पर लो सेल्फ एस्टीम वाले होते हैं और उनके फिजिकल और सेक्शुअल अब्यूज होने की आशंका भी ज्यादा होती है।

सुने होंगे आपने ऐसी महिलाओं के चर्चे

  • मंदाकिनी, मोनिका बेदी और ममता कुलकर्णी जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में आप जानती हैं, जिन्होंने कुख्यात गैंगस्टर्स दाऊद इब्राहिम, अबु सलेम और विकी गोस्वामी के साथ इश्क लड़ाया।
  • अमेरिकी सीरियल किलर, किडनेपर, रेपिस्ट और लुटेरा टेन बंडी जब गिरफ्तार हुआ तो बहुत सी महिलाएं उसकी तरफ आकर्षित हुईं थीं। उसके ट्रायल के दौरान कई महिलाएं उससे मिलने के लिए आया करती थीं। जेल में कई महिलाएं उसे लव लेटर भी लिखा करती थीं। बाद में ऐसी ही एक महिला, जो उसके मामले की सुनवाई में शामिल होने आती थी, से उसने शादी कर ली।
  • हत्या करने और उसके बाद अपनी शिकार को खाने वाले सीरियल किलर जैफ्री डेमर को दर्जनों महिलाएं चिट्ठियां, पैसे और दूसरे गिफ्ट्स भेजा करती थीं।
  • चार्ल्स शोभराज उर्फ बिकिनी किलर ने दावा किया कि वह अपने नेपाली वकील की बेटी निहिता बिस्वास के प्यार में पड़ गया। निहिता बिग बॉस के पांचवे सीजन का हिस्सा भी बनी थी।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP