टपकती छत और सीलन की झंझट से चाहती हैं बचना? तो मानसून से पहले कर लें ये जरूरी काम

Monsoon Hacks: गर्मी के बाद आने वाला बरसात का मौसम अपने साथ कई आफत साथ लेकर आता है। इसमें छत से पानी टपकने और दीवार पर सीलन आने की समस्या बेहद ही आम लेकिन खतरनाक है। लेकिन आप कुछ बातों का ध्यान रखकर इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
barish me ghar ko seelan se kaise bachaye

How to Protect House in Rainy Season: भीषण गर्मी से राहत पाने लिए लोग बारिश का इंतजार करते हैं। इन दिनों देश के कई राज्यों में बरसात हो रही है। बरसात का मौसम अपने साथ सुकून लेकर आता है। लेकिन इसके साथ तरह की दिक्कतों को भी दावत देता है, जिसकी वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर जब घर की छत और दीवार पर सीलन के साथ पानी टपकने लगता है। ये समस्याएं न केवल घर की खूबसूरती को खराब करता है बल्कि जेब खर्च पर भारी पड़ता है। साथ ही घर के अंदर नमी और फंगस होने के कारण लोगों को स्किन और हेल्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। इस स्थिति में लोग बारिश बंद होने के साथ ही मिस्त्री को बुलाकर रिपेयरिंग का काम शुरू करवा देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप मानसून शुरू से पहले कुछ जरूरी काम कर लेती हैं, तो टपकती छत पर सीलन की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।

इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप अपने कमरे की दीवारों पर जमा होने वाले पानी के रिसाव को रोक सकती हैं।

ढलान का रखें खास ख्याल

Rainy season home protection

छत या दीवार पर आने वाली सीलन का सबसे बड़ा दुश्मन ढलान का सही न होना है। छत बनवाते समय कई बार लोग ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण मिस्त्री जल्दी-जल्दी में छत का ढलान सही नहीं बनाते हैं। अब ऐसे में यह बारिश के मौसम में आपके लिए आफत बन सकता है। ऐसे में मानसून आने से पहले छत का ढलान सही कराएं।

इसे भी पढ़ें-Monsoon Hacks: बरसात में सोफे को गंदगी से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

जल निकासी का रखें खास ध्यान

Monsoon home care tips

घर में सीलन आने के पीछे का कारण बरसात के पानी के निकासी में दिक्कत आना। ऐसे में छत पर लगे ड्रेन पाइप, बाथरूम और किचन में लगी ड्रेनेज पाइप की सफाई करें ताकि पानी निकलने में दिक्कत न हो।

दीवार पर आई दरार को करें ठीक

मानसून में तेज या रूक-रूक कर होने वाली बरसात से दीवार पर सीलन आने का खतरा रहता है। अगर छत पर पानी टपकता है, तो ऐसे खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर छत पर किसी प्रकार की कोई दरार है, तो उसे तुरंत रिपेयर या परमानेंट प्लास्टर कराएं। अगर परमानेंट प्लास्टर नहीं है, तो आप सीमेंट प्लास्टर भी लगा सकती हैं।

घर के कोनों को करें चेक

Preventing water leakage in home

अगर आपके घर की छत से पानी टपकता है, तो यह सीलन की एक बड़ी वजह होती है। ऐसे में बारिश शुरू से पहले घर के हर कोने को चेक करें। अगर किसी कोने में पानी टपकने की समस्या नजर आ रही है, तो उसे तुरंत सही करवाएं। इन तरीकों को फॉलो करके आप घर को सीलन की समस्या से बचा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-बरसात के दिनों में आने लगा रहा है बदबूदार पानी, इस ट्रिक से करें साफ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP